फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Maps: इन जगहों को गूगल मैप्स पर नहीं देख सकते हैं आप, जानिए क्या है वजह

Mon, 28 Mar 2022 06:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 06:35 PM IST
विज्ञापन
12 Places are banned to See on google Maps News in Hindi
इन जगहों को गूगल मैप्स पर नहीं देख सकते हैं आप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

Google Maps: हम किसी नए शहर में जाते हैं तो वहां पर किसी स्थान पर पहुंचने के लिए गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं। गूगल मैप्स की मदद से हम आसानी से अपने गंतव्य तक पहुच जाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें गूगल मैप्स पर नहीं देखा जा सकता है। आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप गूगल मैप्स पर नहीं देख सकते हैं।



एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने करीब 12 जगहों को अपने मैप से हटा दिया है। आइए जानते हैं उन खास जगहों के बारे में....

2207 Seymour Avenue, Ohio

ओहियो में स्थित यह घर काफी चर्चा में रहा है। Ariel Castro नाम के एक शख्स ने कुछ लड़कियों का अपहरण कर इस घर में रखा था। उसने साल 2002 से लेकर 2004 के बीच इन लड़कियों को किडनैप किया था और मई 2013 तक बंधक बनाकर रखा हुआ था। गूगल ने इस स्थान को भी मैप पर प्रतिबंधित कर दिया है। 

Prison de Montlucon, France

यह जेल मध्य फ्रांस में मौजूद है जिसे गूगल मैप ने सेंसर कर दिया है। साल 2018 में फ्रांस की सरकार ने सुरक्षा कारणों की वजह से जेल को सेंसर करने का निवेदन किया था। इसके बाद गूगल ने मैप पर इस जेल को सेंसर कर दिया।

12 Places are banned to See on google Maps News in Hindi
इन जगहों को गूगल मैप्स पर नहीं देख सकते हैं आप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

Moruroa, French Polynesia


मोरुरोआ एक छोटा प्रवालद्वीप है जो दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है। गूगल मैप पर इसको को प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन इसको सेंसर क्यों किया गया है यह जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि इस आइलैंड का इतिहास न्यूक्लियर से जुड़ा हुआ है। 
12 Places are banned to See on google Maps News in Hindi
इन जगहों को गूगल मैप्स पर नहीं देख सकते हैं आप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

House in Stockton-on-Tees

ब्रिटेन में प्रिंसपोर्ट रोड पर Stockton-on-Tees मौजूद है। यह भी गूगल मैप पर बैन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
12 Places are banned to See on google Maps News in Hindi
इन जगहों को गूगल मैप्स पर नहीं देख सकते हैं आप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

Jeannette Island, Russia

रूस में स्थित इस आइलैंड की लंबाई 1.2 मील है। बताया जाता है कि रूस और अमेरिका में तनाव की वजह से इस आईलैंड को गूगल मैप्स पर ब्लर किया गया है। 

विज्ञापन
12 Places are banned to See on google Maps News in Hindi
इन जगहों को गूगल मैप्स पर नहीं देख सकते हैं आप - फोटो : iStock

North Korea

उत्तर कोरिया के कई इलाकों को गूगल मैप पर बैन किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed