फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के वो 5 देश जहां निहत्थी घूमती है पुलिस, फिर भी नियंत्रण में रहता है अपराध

Thu, 20 Aug 2020 10:14 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 20 Aug 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
5 country of world where disarmed police controls crime well
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। ऐसे में पुलिस को हथियार जरूरी होता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बगैर हथियार के मजबूत सुरक्षा तंत्र के साथ शांति और आंतरिक सुरक्षा की बेहतर तस्वीर पेश की है। तो आइए जानते हैं इन देशों के बारे में...

5 country of world where disarmed police controls crime well
आइसलैंड का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

आइसलैंड
वैसे तो तीन लाख की आबादी वाला आइसलैंड बहुत छोटा देश है। लेकिन इस देश की सबसे खास बात ये है कि यहां एक तिहाई नागरिकों के पास हथियार हैं। इसके बावजूद भी आइसलैंड में पुलिस ज्यादातर समय बिना हथियारों के घूमती है। आइसलैंड में अपराध बहुत कम है। नागरिकों के पास हथियार शिकार के लिए हैं। आइसलैंड में अपराध कम होने की मुख्य वजह ये भी है कि यहां लैंगिक असमानता बहुत कम है।

5 country of world where disarmed police controls crime well
आयरलैंड का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

आयरलैंड
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आयरलैंड में सिर्फ 20 से 25 फीसदी पुलिस अफसर ही बंदूक जैसे हथियार चलाना जानते हैं। इसके बावजूद भी आयरलैंड में अपराध की दर बहुत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 country of world where disarmed police controls crime well
ब्रिटेन का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन
ब्रिटेन एक ऐसा देश है, जहां पुलिस खुद हथियार नहीं रखना चाहती है। यहां पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी बिना हथियारों के घूमते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि पैट्रोलिंग के समय नागरिकों की रक्षा का कर्तव्य पुलिस का होता है और नागरिकों को बिना झिझके पुलिस की मदद लेने का हक होता है।

विज्ञापन
5 country of world where disarmed police controls crime well
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड में केवल एक दर्जन पुलिसकर्मी ही अपने साथ हैंडगन रखते हैं। क्रिमिनोलॉजी प्रोफेसर जॉन बटल ने लिखा था कि न्यूजीलैंड में हथियार न रखने पर पुलिस अफसर ज्यादा सुरक्षित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed