फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dangerous Birds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक पक्षी, पल भर में ले सकते हैं किसी की भी जान

Fri, 10 Sep 2021 04:06 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 10 Sep 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
5 Most dangerous Birds in the world who can take anyones life in a moment
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक पक्षी - फोटो : Istock
देश दुनिया में ऐसे कई अनोखे जीव हैं, जो अपनी खास वजहों के कारण जाने जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षियों के बारे में बताने वाले हैं। इन पक्षियों के हमले काफी जानलेवा होते हैं, जिनमें इंसानों की जान तक जा सकती है। इन्हें वैज्ञानिक सर्वभक्षी पक्षियों की श्रेणी में रखते हैं। अगर गलती से भी ये पक्षी किसी के पीछे पड़ जाएं तो इनसे पीछा छुड़ाना नामुमकिन है। कई मर्तबा तो इनके हमलों में इंसानों की जान तक चली गई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक पक्षियों के बारे में -  

कैसोवरी

कैसोवरी की गिनती विश्व के सबसे खतरनाक पक्षियों में की जाती है। ये ऑस्ट्रेलिया और न्यू गुयाना के क्षेत्रों में पाया जाता है। शुतुरमुर्ग और एमु के बाद ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पक्षी है। कैसोवरी करीब 50 किलोमीटर की रफ्तार से भाग सकता है। इस पक्षी के हमले काफी खतरनाक होते हैं, जिनमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी हैं। 
5 Most dangerous Birds in the world who can take anyones life in a moment
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक पक्षी - फोटो : Istock

अफ्रीकी शुतुरमुर्ग

अफ्रीकी शुतुरमुर्ग की गिनती विश्व के सबसे बड़े पक्षी में होती है। देखने में ये काफी खूबसूरत होते हैं, पर इन्हें खूबसूरत समझने की भूल मत करना। ये काफी खतरनाक पक्षी होते हैं। इनकी टांगे काफी मजबूत होती हैं और उसी से ये हमला करते हैं।

5 Most dangerous Birds in the world who can take anyones life in a moment
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक पक्षी - फोटो : Istock

यूरोपियन हेरिंग गल

यूरोपियन हेरिंग गल इंसानों पर हमला करने के लिए जाने जाते हैं। ये अक्सर भोजन हथियाने की कोशिश में अपने झुंड के साथ इंसानों पर हमला करते हैं। इनके हमलों में इंसानों को काफी गंभीर चोटें पहुंचती हैं। ये ज्यादातर टीम के साथ ही हमले करते हैं। अगर आपको ये पक्षी अपने झुंड के साथ आते दिख जाएं, तो फौरन वहां से दूर हो जाइए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Most dangerous Birds in the world who can take anyones life in a moment
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक पक्षी - फोटो : Istock

फाल्कन पक्षी

इस पक्षी का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षियों में गिना जाता है। ये इंसानों को आराम से घायल कर सकते हैं। अगर कोई इंसान इनके या इनके शिकार के बीच में आ जाए, तो ये बिना कुछ सोचे उन पर हमला करके उनको गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। 

विज्ञापन
5 Most dangerous Birds in the world who can take anyones life in a moment
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक पक्षी - फोटो : Istock

बाज

बाज की गिनती भी दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षियों में की जाती है। ये काफी शातिर और बुद्धिमान होते हैं। इनकी आंखें काफी तेज होती हैं। ये अपने शिकार पर काफी घातक हमला करते हैं। अगर कोई इंसान इनके इलाके या घोसले में दखल देता है, तो ये उन पर हमला करने में जरा भी देर नहीं करते। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed