सब्सक्राइब करें

दुनिया के वो 5 अजीबोगरीब पौधे, जिनकी अनोखी बनावट देख हैरत में पड़ जाते हैं लोग

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 25 Jan 2021 10:58 AM IST
5 most weird plants of the world that is looking very strange
अजीबोगरीब पौधे - फोटो : सोशल मीडिया

धरती पर कई तरह पेड़-पौधे मौजूद हैं। कुदरत के दिए वरदानों में पेड़-पौधे का महत्वपूर्ण स्थान है। पेड़-पौधे मानवीय जीवन चक्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्योंकि पेड़-पौधों से न केवल भोजन संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होती है, बल्कि दुनिया में संतुलन बनाए रखने के लिए भी यह जरूरी हैं। आज हम आपको दुनिया के पांच अजीबोगरीब पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने में बेहद ही अजीब लगते हैं।

5 most weird plants of the world that is looking very strange
डेविल्स टूथ - फोटो : सोशल मीडिया

डेविल्स टूथ
इसका नाम है डेविल्स टूथ। यह एक तरह का मशरूम ही है, लेकिन इसे खाया नहीं जाता है। इसकी ऊपरी सतह पर लाल धब्बे जैसे दिखाई पड़ते हैं, जो बिल्कुल इंसानी खून की तरह लगते हैं। ऐसा लगता है जैसे पौधे से खून ही निकल रहा हो।

5 most weird plants of the world that is looking very strange
ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया

ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न
इस पौधे को 'ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न' के नाम से जाना जाता है। लाल रंग का यह पौधा देखने में किसी आठ पैरों वाले ऑक्टोपस की तरह लगता है। यह पौधा काफी दुर्गंध छोड़ता है। इसी की बदौलत यह कीड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

5 most weird plants of the world that is looking very strange
बुद्धाज हैंड - फोटो : सोशल मीडिया

बुद्धाज हैंड
'बुद्धाज हैंड' नाम के इस अजीबोगरीब पौधे को देखने पर ऐसा लगता है, जैसे उसमें से कई सारी ऊंगलियां निकली हुई हैं। असल में यह नींबू की एक प्रजाति है, लेकिन यह गोल नहीं होता। यह काफी खूश्बूदार होता है। कई लोग इसे रूम फ्रेशनर की तरह भी इस्तेमाल करते हैं।

5 most weird plants of the world that is looking very strange
डॉल्स आईज - फोटो : सोशल मीडिया

डॉल्स आइज
इस पौधे को 'डॉल्स आइज' कहा जाता है, क्योंकि इसे देख कर ऐसा लगता है जैसे पौधे पर कई सारी आंखें लगा दी गई हैं। ऐसी आंखें जो कपड़े से बनी गुड़िया में लगाई जाती हैं। दरअसल, यह एक तरह का बेर है, लेकिन इसे खाया नहीं जाता है, क्योंकि यह एक विषैला पौधा है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed