फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये हैं भारत के 5 सबसे अनोखे रेलवे स्टेशन, इस एक पर बिना वीजा नहीं जा सकता है कोई

Wed, 30 Mar 2022 11:07 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
5 Unique Railway Station in India: One Station Required to Visit Visa
भारत के 5 सबसे अनोखे रेलवे स्टेशन - फोटो : iStock

5 Unique Railway Station in India: भारत में कई हैरान करने वाली जगहें हैं जिनके बारे में जानने के बाद यकीन करना मुश्किल होता है। भारत में कई अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन भी हैं जिनके बारे में जानने के बाद आम इंसान हैरत में पड़ जाता है। दिल्ली-मुबई रेल रूट पर एक ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन है जो दो राज्यों में पड़ता है। यह जानकर आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। यह रेलवे स्टेशन राजस्थान के झालावाड़ जिले में पड़ता है जहां पर आधी ट्रेन एक राज्य में खड़ी होती है, तो आधी दूसरे राज्य में खड़ी होती है।



भवानी मंडी 

भारत में कई रेलवे स्टेशन अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं, तो कई अपने प्लेटफ़ॉर्म के लिए जाने जाते हैं। लेकिन राजस्थान के झालावाड़ जिले में दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर स्थित भवानी मंडी स्टेशन अपने अनोखेपन के लिए जाना जाता है। कोटा संभाग में पड़ने वाला यह स्टेशन राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच बंटा हुआ है। इस अनोखे रेलवे स्टेशन पर दोनों राज्यों की संस्कृति की झलक नजर आती है। यह रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित है जो कई मायनों में बेहद खास है। इस स्टेशन की सबसे अनोखी बात यह है कि यहां पर लोग टिकट लेने के लिए राजस्थान में खड़े होते हैं जबकि टिकट देने वाला क्लर्क मध्य प्रदेश में बैठता है। 

5 Unique Railway Station in India: One Station Required to Visit Visa
भारत के 5 सबसे अनोखे रेलवे स्टेशन - फोटो : Twitter @avisingh156

मध्य प्रदेश के लोगों को हर काम के लिए भवानी मंडी स्टेशन ही आना पड़ता है जिसकी वजह से दोनों प्रदेश के लोगों में आपसी प्रेम और सौहार्द देखने को मिलता है। राजस्थान की सीमा पर स्थित लोगों के घर के सामने का दरवाजा भवानी मंडी कस्बे में खुलता है, जबकि पीछे का दरवाजा मध्य प्रदेश के भैंसोदा मंडी में खुलता है। सबसे खास बात यह है कि दोनों राज्यों के लोगों का बाजार भी एक है।

5 Unique Railway Station in India: One Station Required to Visit Visa
भारत के 5 सबसे अनोखे रेलवे स्टेशन - फोटो : Twitter @PiyushGoyal

नवापुर रेलवे स्टेशन 

यह स्टेशन भी भवानी मंडी की तरह दो राज्यों में पड़ता है। गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा में यह अनोखा रेलवे स्टेशन स्थित है। इस रेलवे स्टेशन पर मौजूद बेंच दो राज्यों में पड़ती है। इस स्टेशन की सबसे अनोखी बात यह है कि यहां पर हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी भाषाओं में घोषणा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Unique Railway Station in India: One Station Required to Visit Visa
भारत के 5 सबसे अनोखे रेलवे स्टेशन - फोटो : Twitter @pankazmnit

जब यह स्टेशन बना था उस समय महाराष्ट्र और गुजरात एक ही राज्य थे। संयुक्त मुंबई प्रांत में नवापुर स्टेशन पड़ता था, लेकिन साल 1961 में जब इसका बंटवारा हुआ, तो ये स्टेशन महाराष्ट्र और गुजरात में विभाजित हुआ। दोनों राज्यों में नवापुर स्टेशन के पड़ने से इसकी अलग पहचान है। 

विज्ञापन
5 Unique Railway Station in India: One Station Required to Visit Visa
भारत के 5 सबसे अनोखे रेलवे स्टेशन - फोटो : iStock

बिना नाम का रेलवे स्टेशन

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में एक अनोखा रेलवे स्टेशन है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सबसे बड़ी बात है कि इस रेलवे स्टेशन का कोई नाम ही नहीं है। यह रेलवे स्टेशन बर्धमान टाउन से 35 किमी दूर स्थित है। साल 2008 में बांकुरा-मैसग्राम रेल लाइन पर इसका निर्माण किया गया था। उस समय इस स्टेशन का नाम रैनागढ़ रखा गया था, लेकिन रैना गांव के लोगों ने इसका विरोध किया और रेलवे बोर्ड से शिकायत की। इसके बाद से अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ तब से ही इस स्टेशन का कोई नाम नहीं रखा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed