{"_id":"620391386506bd5ca22726ac","slug":"a-ufo-documentary-reveals-facts-that-pyramids-was-built-by-aliens-unknown-facts-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: क्या एलियंस ने बनाए थे पिरामिड? यूएफओ से जुड़े इस बड़े रहस्य का हुआ खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: क्या एलियंस ने बनाए थे पिरामिड? यूएफओ से जुड़े इस बड़े रहस्य का हुआ खुलासा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Wed, 09 Feb 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्या एलियंस ने बनाए थे 'पिरामिड
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया भर के वैज्ञानिकों में एलियंस के अस्तित्व को लेकर अलग-अलग राय देखने और पढ़ने को मिलती है। वैज्ञानिक भी दावा करते हैं कि इस पृथ्वी के बाहर भी एक दुनिया है। जहां एलियंस अपनी दुनिया में रहते हैं। ऐसे में कई वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने यूएफओ को देखा है। जानकार तो यहां तक बताते हैं कि एलियंस और इंसानों के बीच बहुत ज्यादा दूरी नहीं है। अब इसी कड़ी में एलियंस के अस्तित्व के राज को खोलती एक डॉक्यूमेंट्री सामने आई है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम "Do aliens exist"? है। इस डॉक्यूमेंट्री को अल जजीरा के यूट्यूब चैनल पर बीते 6 फरवरी को रिलीज किया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री ने एलियंस से जुड़े हुए कई राज खोले हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में हॉलीवुड के मशहूर एक्टर amr Waked ने एलियंस से जुड़े हुए कई सारे सवालों के जवाब देने की कोशिश की है। आइए विस्तार से समझते हैं कि ये डॉक्यूमेंट्री एलियंस के अस्तित्व को लेकर क्या बताती है....
Trending Videos
2 of 5
क्या एलियंस ने बनाए थे 'पिरामिड
- फोटो : iStock
इस डॉक्यूमेंट्री में एक्टर ने उन सारे पहलू को बताने कि कोशिश की है जिसे जानना हर इंसान चाहता है। इस डॉक्यूमेंट्री में आपको जानने को मिलेगा की क्या पुरानी सभ्यता के लोग एलियंस पर विश्वास करते थे? डॉक्यूमेंट्री में अफ्रीका की कई जनजातियों और एलियंस के संबंधों के बारे में भी जानने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
क्या एलियंस ने बनाए थे 'पिरामिड
- फोटो : iStock
इस डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत ऐसे होती है- " क्या वाकई में एलियंस होते हैं?" इस सवाल से। एक्टर ने मिस्त्र के पिरामिडों की बनावट और एलियंस के साथ कनेक्शन के सिद्धांत को भी बताया है। डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि मिस्र के पिरामिडों को बाहर से बनाने के लिए एलियंस ने भी मदद की थी।
4 of 5
क्या एलियंस ने बनाए थे 'पिरामिड
- फोटो : iStock
इस डॉक्यूमेंट्री से पहले amr waked ने कई किताबों का अध्ययन किया जिसमें एलियंस और पुरानी सभ्यताओं के संबंध में लिखा गया है। amr ने Erich von Daniken की लिखी किताब Chariots Of The Gods पढ़ी जिसमें पुराने समय में बड़ी-बड़ी इमारतों को कैसे बनाया गया था। उसके बारे में विस्तार से बताया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
क्या एलियंस ने बनाए थे 'पिरामिड
- फोटो : Pixabay
इस डॉक्यूमेंट्री में amr ने रॉबर्ट केजी टेम्पल की लिखी किताब The Sirius Mystery का भी हवाला दिया है। इस किताब में अफ्रीकी देश माली के डोगोन जनजाति का उदाहरण दिया गया है। किताब में ऐसा उल्लेख है कि इस जनजाति को खगोल अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उस समय ज्यादा जानकारी थी। हालांकि, इस जनजाति को अंतरिक्ष के बारे में इतनी जानकारी कैसे थी, अभी ये रहस्य बना हुआ है। इसके अलावा एक्टर ने डॉक्यूमेंट्री में कई ऐसे लोगों से बात की है जो एलियंस को लेकर अपनी खास राय रखते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X