फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

African countries sinking: क्या फट जाएगी पृथ्वी? समुद्र में समा जाएंगे ये देश, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

Wed, 19 Feb 2025 05:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 05:40 PM IST
सार

African countries sinking: पृथ्वी के अंदर लगातार हो रहे बदलाव ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। यह बदलाव इंसानों के लिए भले ही लाखों करोड़ों सालों में हो, लेकिन प्रकृति के लिए यह बदलाव तूफान की रफ्तार से हो रहे हैं।

विज्ञापन
African Continent Is Breaking Apart At Lightning Speed A New Ocean Is Being Formed Scientist Claims
क्या फट जाएगी पृथ्वी? समुद्र में समा जाएंगे ये देश, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता - फोटो : Freepik

African countries sinking: पृथ्वी के अंदर लगातार हो रहे बदलाव ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। यह बदलाव इंसानों के लिए भले ही लाखों करोड़ों सालों में हो, लेकिन प्रकृति के लिए यह बदलाव तूफान की रफ्तार से हो रहे हैं। नए अध्ययन में बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पता चला है कि अफ्रीका में एक बड़ी दरार लगातार बढ़ती जा रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी के सतह के नीचे काफी तेजी से गहरे बदलाव होते जा रहे हैं। 



टेक्टोनिक फोर्स तेज रफ्तार से जमीन को एक नया आकार दे रही हैं, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इस बदलाव का नतीजा यह है कि धरती पर एक नए महासागर का निर्माण हो सकता है। वैज्ञानिकों ने खोज की है कि अफ्रीका के फटने से दुनिया में एक नया महासागर बनेगा।  पृथ्वी के अंदर हो रहे इस बदलाव पर वैज्ञानिक बारीकी से नजर रख रहे हैं। इसके अलावा भी हमारे पैरों के नीचे क्या बदलवा हो रहे हैं, वैज्ञानिक उसका पता लगाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।
 

African Continent Is Breaking Apart At Lightning Speed A New Ocean Is Being Formed Scientist Claims
क्या फट जाएगी पृथ्वी? समुद्र में समा जाएंगे ये देश, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता - फोटो : Freepik

वैज्ञानिकों मानते हैं कि अफ्रीका महाद्वीप पूरी तरह से टूट ने बाद नए महासागर का निर्माण होगा। इससे पृथ्वी का नक्शा हमेशा के लिए बदल जाएगा। दुनिया का भविष्य बदल जाएगा, जिसके असर काफी गहरे होंगे। वैज्ञानिकों ने शोध के दौरान पता लगाया कि अफ्रीका महाद्वीप एक भारी परिवर्तन से गुजर रहा है। इसके साथी ही टेक्टोनिक फोर्स एक नये महासागर का निर्माण कर रही हैं। मोजाम्बिक से लाल सागर तक फैला एक विशाल नेटवर्क, पूर्वी अफ्रीकी दरार प्रणाली से पृथ्वी पर एक नया बदलाव हो रहा है। 
 

African Continent Is Breaking Apart At Lightning Speed A New Ocean Is Being Formed Scientist Claims
क्या फट जाएगी पृथ्वी? समुद्र में समा जाएंगे ये देश, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता - फोटो : Freepik

करोड़ों सालों में पूरी होने थी प्रक्रिया, लेकिन...

पहले इस प्रक्रिया को पूरा होने में करोड़ों साल लगने वाले थे, लेकिन अब वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले 10 लाख सालों या उससे भी कम समय में अफ्रीका पूरी तरह से दो भागों में बंट सकता है। अफ्रीकी और सोमाली टेक्टोनिक प्लेटें 0.8 सेंटीमीटर की दर से हर साल अलग हो रही है। इसके कारण पूर्वी अफ्रीका की जमीन कमजोर होती जा रही है, जिससे दरारें बन रही हैं। 

Earth Viral Video: कभी देखा है घूमती हुई धरती? सामने आया अद्भुत वीडियो, देखकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
African Continent Is Breaking Apart At Lightning Speed A New Ocean Is Being Formed Scientist Claims
क्या फट जाएगी पृथ्वी? समुद्र में समा जाएंगे ये देश, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता - फोटो : Freepik

वैज्ञानिकों ने बताया है कि इथियोपिया के अफार इलाके में 60 किलोमीटर लंबी और 10 मीटर गहरी दरार बन चुकी है। आने वाले समय में यह दरार पूरे अफ्रीका को दो भागों में बांट सकती है, जिससे एक नए महासागर का निर्माण हो सकता है। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि यह प्रक्रिया पूरी होने पर अफ्रीका का नक्शा बदल जाएगा। पूर्वी अफ्रीका का एक बड़ा इलाका मुख्य महाद्वीप से अलग हो जाएगा। 

China Zoo Video: चिड़ियाघर में नहीं था जेब्रा तो गधे के साथ ही कर दिया खेल, सोशल मीडिया पर उड़ा चीन का मजाक

विज्ञापन
African Continent Is Breaking Apart At Lightning Speed A New Ocean Is Being Formed Scientist Claims
क्या फट जाएगी पृथ्वी? समुद्र में समा जाएंगे ये देश, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता - फोटो : Freepik

वैज्ञानिकों का दावा है कि इस दरार से एक नए महासागर का निर्माण होगा। इससे पूर्वी अफ्रीका के कुछ इलाके मुख्य अफ्रीका से अलग हो जाएंगे और समुद्र का जलस्तर भी बदल सकता है। इसके कारण जांबिया और युगांडा जैसे कुछ देश समुद्र से जुड़ जाएंगे, तो वहीं कुछ छोटे द्वीपीय देश समुद्र में समा सकते हैं। इससे भूगोल में भारी बदलाव होगा। इससे प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ने की संभावना है। इससे वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। इस प्राकृतिक घटना से भविष्य में भयानक तबाही आ सकती है जिससे कई देशों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed