Alfred Nobel: स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल का आज के ही दिन यानी 10 दिसंबर 1896 में निधन हुआ था। उनका जन्म 21 अक्तूबर 1933 में हुआ था। अल्फ्रेड नोबेल अपने परिवार के साथ रूस केसेंट पीटर्सबर्ग चले गए थे। यहां पर उन्होंने रसायन विज्ञान, स्वीडिश, रूसी, अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन भाषाएं सीखीं। अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट और अन्य उच्च विस्फोटकों का आविष्कार किया था। उनके परिवार ने पीटर्सबर्ग में कारखाना चलाया, जिसमें खदानों के विस्फोटक और अन्य सैन्य उपकरणों का निर्माण किया जाता था।
Alfred Nobel: जानिए कौन थे डायनामाइट का आविष्कार करने वाले अल्फ्रेड नोबेल? जिनके नाम पर शुरू हुआ नोबल पुरस्कार
Alfred Nobel: नोबेल ने पुरस्कारों की स्थापना करने की कोई वजह नहीं बताई, लेकिन यह व्यापक तौर पर माना जाता है कि अल्फ्रेड ने युद्ध में अपने आविष्कारों के बढ़ते घातक इस्तेमाल पर नैतिक खेद की वजह से ऐसा किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक एक हजार शख्सयित और संस्थाओं को कुल 627 नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें 66 महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि, नोबेल ने पुरस्कारों की स्थापना करने की कोई वजह नहीं बताई, लेकिन यह व्यापक तौर पर माना जाता है कि अल्फ्रेड ने युद्ध में अपने आविष्कारों के बढ़ते घातक इस्तेमाल पर नैतिक खेद की वजह से ऐसा किया था।
क्रीमिया युद्ध के खत्म होने के बाद उनके पिता का व्यापर खत्म होने लगा, तो अल्फ्रेड नोबेल स्वीडन वापस आए गए और प्रयोगशाल की स्थापना की। इसमें वह विस्फोटकों के साथ प्रयोग करने लगे। उन्होंने साल 1863 में नाइट्रोग्लिसरीन के विस्फोट को नियंत्रित करने का एक तरीका खोजा। यह एक अत्यधिक अस्थिर तरल था। इसकी खोज कुछ समय पहले ही हुई थी, लेकिन पहले इसका इस्तेमाल बहुत खतरनाक माना जाता था।
Year Ender 2024: साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, क्या आपने देखा?
भाई की चली गई जान
इस खोज के बाद नोबेल ने ब्लास्टिंग कैप का आविष्कार किया। एक बार प्रयोग के दौरान उनके छोटे भाई और कई लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मीडिया ने गलती से खबर की शीर्षक लिख दिया मौत का व्यापारी मर गया। मीडिया को लगा अल्फ्रेड नोबेल की मौत हो गई। इस घटना के बाद वह बहुत दुखी हुए।
Devil's Sea: बरमूडा ट्राएंगल से भी रहस्यमयी है जापान का ये समुद्री इलाका, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
अल्फ्रेड नोबेल के नाम 355 पेटेंट
अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर 355 पेटेंट हैं, लेकिन उन्हें दुनिया डायनामाइट की वजह से जानती है। कंस्ट्रक्शन में इसका सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद डायनामाइट का गलत इस्तेमाल किया जाने लगा। इस तरह की खबरें आने के बाद वह दुखी हो गए। वह एक शांतिवादी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। इसके बाद के सालों में दुनिया पर अपने आविष्कारों के प्रभाव के बारे में उनके मन में गहरी शंकाएं पैदा हुईं।