{"_id":"61efccf8eb91324bbf2346f3","slug":"alien-tractor-beam-appears-over-mountains-turkey-know-the-mystery-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aliens News: एलियंस ने दिनदहाड़े आसमान में लगाया चक्कर, तीन घंटे तक दिखी रहस्यमयी रोशनी!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Aliens News: एलियंस ने दिनदहाड़े आसमान में लगाया चक्कर, तीन घंटे तक दिखी रहस्यमयी रोशनी!
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 25 Jan 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एलियंस ने दिनदहाड़े आसमान में लगाया चक्कर!
- फोटो : Twitter @NewsBop
Link Copied
एलियंस (Aliens) के अस्तित्व को लेकर दुनियाभर में बहस जारी है। वैज्ञानिक भी एलियंस के बारे में जाच कर रहे हैं कि क्या सच में उनका अस्तित्व है। दुनियाभर में एलियंस (Aliens) और यूएफओ (UFO) को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं, लेकिन बीते कुछ समय से एलियंस की मौजूदगी की चर्चा तेज हो गई है। एलियंस को लेकर एक बार फिर चौंकाने वाला दावा किया गया है।
अब तुर्की से कुछ रहस्यमयी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरत में पड़ गए हैं। यहां पर दिन में ही आसमान से एलियंस ने तेज रोशनी भेजा है। फिलहाल अभी फिल्मों में ही ऐसा नजारा लोगों को देखने को मिला था। यहां पर दिन में ही आसमान से तेज रोशनी आती देख लोग हैरान रह गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एलियंस ने आसमान में तेज रोशनी जलाई है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
Trending Videos
2 of 4
एलियंस ने दिनदहाड़े आसमान में लगाया चक्कर!
- फोटो : iStock
आसमान से जमीन पर गिरती तेज रोशनी को देखकर लोगों को हैरानी हुई। लगभग तीन घंटे तक यह रोशन दिखाई देती रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने अभी तक ऐसी रोशनी नहीं देखी थी। इस आसमान से आती रोशनी को
तुर्की के गुमशाने प्रांत में देखा गया है। जिगना गुमुस्कायाक स्की सेंटर ने इन तस्वीरों को खींचा है जो समुद्र से लगभग 21 सौ मीटर की ऊंचाई पर देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
एलियंस ने दिनदहाड़े आसमान में लगाया चक्कर!
- फोटो : iStock
स्की सेंटर के प्रवक्ता अब्दुल्लाह एरोग्लू ने इस रोशनी को लेकर कहा कि यह बाकी चीजों से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसी रोशनी कभी नहीं देखी थी। इस इलाके में रहने वाले लोगों ने भी खुली आंखों से यह सबकुछ देखा है। स्थानीय लोग यह देखकर हैरत में पड़ गए हैं। कई लोगों का कहना है कि यह एलियंस के एयरक्राफ्ट की यूएफओ की लाइट थी।
4 of 4
अंटार्कटिका में है एलियंस का ठिकाना!
- फोटो : iStock
अभी तक ऐसा नजारा सिर्फ फिल्मों में देखा गया था। एलियंस जब जमीन पर आते हैं, तो इस प्रकार की रोशनी दिखाई देती है। हालांकि कई वैज्ञानिकों ने कहा कि यह क्रेपस्कुलर रेज है। रोशनी की ये तजे रोशनी बादलों के एक स्थान से नीचे आती है। यह कभी कभी दिखाई देता है और इसको एलियंस से जोड़ना ठीक नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।