Aliens News in Hindi: एलियंस को लेकर इन दिनों बहस तेज हो गई है। आए दिन एलियंस और यूएफओ को लेकर नए-नए दावे किए जाते हैं। दुनिया में एलियंस को लेकर आज भी रहस्य बरकरार है। इस परग्रही जीव के बारे में ऐसे अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। कई बार लोग ऐसे दावे करते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है।
Aliens News: जासूसी कर रहे एलियंस? अमेरिका के आसमान में दिखे तीन यूएफओ, सेना के पायलट ने रिकॉर्ड किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इस बीच एक वीडियो सामंने आया है जिसमें कुछ रहस्यमय चीजें दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के आसमान में दिखने वाली ये ये चमकदार चीजें तीन यूएफओ हैं। अमेरिकी सेना के एक हेलिकॉप्टर से इन रहस्यमयी चीजों को रिकॉर्ड किया गया था।
बताया जा रहा है कि 6 नवंबर 2018 को इन चीजों को रिकॉर्ड किया गया था जो एरिजोना के टक्सन से करीब 40 मील उत्तर पश्चिम में देखी गई थीं। पहले भी कई लोगों ने यूएफओ और एलियंस के अस्तित्व को लेकर ऐसे दावे किए हैं जो हैरान करने वाले हैं। हालांकि किसी के पास इसके कोई सबूत नहीं हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि एक अपाचे हेलिकॉप्टर टेकऑफ करने वाला है। इसी दौरान एयरक्राफ्ट के को-पायलट को आसमान में तीन चमकती और रहस्यमयी चीजें दिखाई देती हैं। रहस्यमयी रोशनी को देखने के बाद को-पायलट हैरान हो जाते हैं। वह कहते हैं क्या तीनों तेजी से उड़ने वाले लड़ाकू विमान हैं? इसके जवाब में अपाचे के पायलट ने कहा कि हो सकता है A-10 या F-16 फाइटर प्लेन हों। अमेरिकी नौसेना के पायलटों ने दो दशक के दौरान जिन वीडियो को रिकॉर्ड किया है ये उनसे मिलता जुलता है।
फाइटर प्लेन से भी तेज से थी रफ्तार
अमेरिकी एयरफोर्स फाइटर पायलट क्रिस लेहतो ने एक वेबसाइट से बात की है और इस बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि वह 'F-16 या F/A-18 लड़ाकू विमान से भी तेज उड़ रहा था। इससे पहले भी अमेरिकी सीमाओं पर यूएफओ देखने के दावे किए गए हैं। रिटायर्ड होमलैंड सिक्योरिटी एजेंट रॉबर्ट 'बॉब' थॉमसन ने भी इस वेबसाइट से बात की है।