{"_id":"5be53c22bdec2269637c268d","slug":"mysterious-kind-of-animal-found-at-railay-krabi-thailand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौज मस्ती करने गए सैलानियों को समुद्र किनारे दिखा कुछ ऐसा, देखते ही निकल आई चीख","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
मौज मस्ती करने गए सैलानियों को समुद्र किनारे दिखा कुछ ऐसा, देखते ही निकल आई चीख
फीचर डेस्क, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Weird Animal
- फोटो : Mirror
Link Copied
मौज मस्ती के इरादे से सैलानी देश दुनिया के उन हिस्सों तक पहुंच जाते हैं। जहां आम इंसान बमुश्किल ही पहुंच पाता है। इन जगहों पर सुकुन तो मिलता ही है साथ ही ऐसा कुछ दिख जाता है जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है। जी हां, घुमक्कड़ प्रवृति के लोग जब बिल्कुल नई जगहों पर पहुंचते हैं तो कई बार उनके सामने ऐसी चीजें आ जाती हैं जिसकी दुनिया ने कल्पना भी नहीं की होती है। थाई आइलैंड पर ऐसा ही कुछ हुआ।
Trending Videos
2 of 5
Weird Animal
- फोटो : Mirror
यात्रियों का एक जत्था थाई आईलैंड घूमने के लिए गया था। कई किलोमीटर तक बिछे समुद्री जाल के बीच में उभरी हुई कुछ चट्टानें सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। लोगों ने चट्टान की तरफ जाने का आग्रह किया तो पानी के जहाज के पायलट ने भी जहाज का रूख चट्टान की तरफ कर दिया। लेकिन उसे भी अंदाजा नहीं था कि उसके सामने क्या आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Weird Animal
- फोटो : Mirror
दरअसल सैलानियों को उस चट्टान पर विचित्र प्रकार के जानवर दिखाई दिए। जो कुछ-कुछ बंदरों की प्रजाति से मिलते जुलते लग रहे थे। इनके हाथ पैर भी विचित्र प्रकार के थे और हैरान करने वाली बात ये थी कि वह एक खास तरह का वाद्ययंत्र भी बजा रहे थे। सैलानियों को देखने के बाद इन जानवरों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई बल्कि वह अपनी धुन में वाद्ययंत्र बजाते रहे। वहीं सैर पर निकले यात्री उन्हें देखने के बाद हैरान थे।
4 of 5
Weird Animal
- फोटो : Mirror
इन विचित्र जानवरों के चश्मदीद रहे एक यात्री ने बताया कि हम रैली बे थाईलैंड के आस-पास कैराकिंग कर रहे थे। तभी हमारा ध्यान पानी के बीच उभरी चट्टान की गुफा की तरफ गई। जब हम करीब गए थे तो हम में से कुछ लोग डर कर चिल्लाने लगे। क्योंकि सामने दिख रहे जानवर कल्पना से भी परे थे। वह अपनी धुन में अपना वाद्ययंत्र बजा रहे थे। कुछ चट्टानों पर बैठे तो कुछ पानी पर तैर रहे थे। आप इसका वीडियो भी अगली स्लाइड में देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Weird Animal
- फोटो : Mirror
यात्री ने बताया कि उन्हें देखने के बाद हम डर गए थे लेकिन जानवरों ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।