{"_id":"5bcdc706bdec226949006cc6","slug":"stray-dog-ran-from-the-operation-theater-with-the-cut-leg-of-patient-in-government-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन थिएटर में घुसे आवारा कुत्ते ने किया ऐसा काम, पूरे अस्पताल की फूलनें लगी सांसे","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
ऑपरेशन थिएटर में घुसे आवारा कुत्ते ने किया ऐसा काम, पूरे अस्पताल की फूलनें लगी सांसे
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
Link Copied
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भारत में हमेशा चर्चाएं बनी रहती हैं, लेकिन बिहार के बक्सर में जो कुछ हुआ वो तो आप सोच भी नहीं सकते। क्या आपने सुना है कि ऑपरेशन चल रहा हो और एक आवारा कुत्ता आए और कुछ लेकर भाग जाए, वो भी ऑपरेशन टेबल से या मरीज से जुड़ा हो तो क्या कहेंगे आप... स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल देने वाली हमारी ये खास स्टोरी।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : social media
दरअसल, बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरा के रहने वाले रामनाथ मिश्रा श्रमीजीवी एक्सप्रेस पर चढ़ने ही जा रहे थे कि तभी उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे चले गए। हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : social media
घायल रामनाथ को जीआरपी ने सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों को उनका पैर काटना पड़ा। इसी दौरान अस्पताल के अंदर एक आवारा कुत्ता पता नहीं कैसे आ गया और वह रामनाथ का कटा पैर लेकर भाग निकला।
4 of 5
- फोटो : social media
बुरी तरह जख्मी होने के कारण डॉक्टरों ने रामनाथ के पैर को काटकर शरीर से अलग कर रख दिया था। इसी दौरान बाहर से पहुंचे आवारा कुत्ते ने पैर को अपने मुंह में दबा लिया और धीरे से भाग खड़ा हुआ। हालांकि बाद में इलाज के दौरान घायल रामनाथ की मौत भी हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
doctor
- फोटो : google
मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. के के लाल का कहना है कि उन्हें इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि लेकिन अगर ऐसा कोई मामला है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटनाओं के बाद बिहार में स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही को लेकर सवाल उठना लाजमी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।