अमेजन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस (55) और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस (48) ने बुधवार को ट्विटर पर घोषणा की है कि वे तलाक ले रहे हैं। संपत्ति का बंटवारा हुआ तो मैकेंजी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन सकती हैं।
दुनिया का सबसे महंगा तलाक, इस महिला को मिलेंगे मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा रुपये
बता दें कि जेफ और मैकेंजी ने 25 साल पहले शादी की थी। बेजोस ट्विटर हैंडल के जरिये जेफ (54) और मैकेंजी (48) ने जारी संयुक्त बयान में बताया कि हम लोगों को अपनी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बताना चाहते हैं। उन्होंने लिखा, जैसा कि हमारे परिवार और करीबी दोस्त जानते हैं, लंबे समय तक प्यार और अलगाव के बाद हम दोनों ने तलाक का फैसला लिया है। इसके बाद भी हम दोस्त बने रहेंगे। दोनों ने कहा, हम अपने 25 साल के अतुलनीय साथ के लिए खुद को भाग्यशाली समझते हैं।
— Jeff Bezos (@JeffBezos) January 9, 2019
आपको बात दें कि जेफ बेजोस (55) और मैकेंजी बेजोस (48) का तलाक दुनिया में सबसे महंगा हो सकता है और इसके साथ ही मैकेंजी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन सकती हैं। दरअसल, वॉशिंगटन के कानून के मुताबिक शादी के बाद अर्जित की गई संपत्ति तलाक के समय पति-पत्नी में बराबर बांटी जाती है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की नेटवर्थ 112 बिलियन डॉलर (तकरीबन सात लाख 84 हजार करोड़ रुपए) है। इस हिसाब से मैकेंजी को 56 बिलियन डॉलर (तकरीबन तीन लाख 92 हजार करोड़ रुपए) मिल सकते हैं। इस राशि के मिलने के बाद वह दुनिया की सबसे अमीर महिला एलाइस वॉल्टन को पीछे छोड़ देंगी। वॉलमार्ट की उत्तराधिकारी वॉल्टन की नेटवर्थ 3.22 लाख करोड़ रुपए (4600 करोड़ डॉलर) है। साथ ही आपको बता दें कि भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की भी कुल संपत्ति 40.1 बिलियन डॉलर ही है।
हालांकि, यह साफ नहीं है कि बेजोस दंपत्ति के बीच शादी से पहले कोई करार हुआ था या नहीं। कहा जा रहा है कि मैकेंजी पति की संपत्ति में हिस्सा नहीं मांगेंगी क्योंकि दोनों ने फैसला किया है कि वे तलाक के बाद परिवार और दोस्त की तरह रहेंगे। इसके साथ ही वे पिछले साल शुरू किए गए चैरिटी के कामों को साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगे।
कमेंट
कमेंट X