महिंद्रा कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। अगर सोशल मीडिया पर कोई चीज अच्छी लग जाती है तो वो उसे तुरंत लोगों के बीच साझा भी करते हैं। कुछ इसी अंदाज में आनंद महिंद्रा ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट करते हुए माइक्राेसाॅफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से जुड़ा एक किस्सा लोगों के बीच साझा किया है। इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने बताया कि वो अपने बेटी के लिए एक हारे हुए इंसान हैं। साथ ही उन्होंने इसका एक दिलचस्प कारण भी बताया है।
जब बिल गेट्स से आनंद महिंद्रा ने कहा - आपके कारण मैं अपनी बेटी के लिए हारा हुआ इंसान हूं
बता दें कि रमेश बाबू नामक ट्वीटर यूजर ने एक पुरानी तस्वीर ट्वीट की थी। इस तस्वीर में आनंद महिंद्रा और बिल गेट्स साथ बैठे दिख रहे हैं। रमेश बाबू ने लिखा है, 'मैंने नेटफ्लिक्स पर "इनसाइड बिल्स ब्रेन-डिकोडिंग बिल गेट्स" देखी। इसमें मुझे आपकी यह तस्वीर मिली। आनंद महिंद्रा आप लोग किस विषय पर इतनी गहन चर्चा कर रहे हैं? यह कब और कहां हुआ?’
Got to see while watching ‘Inside Bill’s Brain - Decoding @BillGates ‘ in @netflix. What was the intense discussion all about @anandmahindra ? When and where did this happen? Seems historic indeed. pic.twitter.com/mbFW6MVT41
रमेश बाबू के ट्वीट के जवाब में आनंद महिंद्रा ने एक के बाद एक चार ट्वीट किए। पहले ट्वीट में लिखा, 'मैंने यह सीरीज नहीं देखी है। मुझे नहीं पता कि इस सीरीज में यह फोटो है।’ आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा कि 'यह तस्वीर 1997 की है, जब बिल पहली बार भारत आए थे। उस वक्त वहां केवल फॉर्च्यून मैगजीन का फोटोग्राफर था।'
Haven’t seen the series..Didn’t know this pic was flashed in it. Thank you for sharing, because this meeting was in ‘97 during Bill’s first ever trip to India & I had no record of it since there were no cell cameras at the time..Just a photographer from Fortune(?) magazine (1/4) https://t.co/StLthh0Kcr
इसके बाद अगले ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा कि 'बिल और मैंने 1973 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन उन्होंने बीच में कॉलेज छोड़ दिया और माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत की। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट की टीम ने यह मीटिंग बिजनेस के संबंध में रखी थी। उस वक्त महिंद्रा एंड महिंद्रा विंडाे एनटी 4.0 शुरू करने वाली पहली कंपनी थी।'
Bill started at Harvard College the same year I did (‘73) and famously dropped out to start Microsoft. But the Microsoft team didn’t request this meeting because we were classmates; they asked to meet us because M&M at that time was one of the 1st adopters of WindowsNT 4.0 (2/4) pic.twitter.com/a8n4dOgLA7
ट्वीट के जरिए ही आनंद महिंद्रा ने इस मीटिंग से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी भी सुनाई। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि जब मीटिंग के वक्त बिल कमरे में आए तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम हार्वड में एक साथ थे। मैंने कहा, हां, लेकिन मुझे आपसे एक शिकायत है। इसके बाद बिल की टीम घबरा गई और उन्हें लगा कि उन्होंने किसी सनकी इंसान के साथ मीटिंग रखी है।'
Funny story from that meeting: When Bill entered, he said “So I believe we were at Harvard at the same time?” I said ‘Yes, we never met, but I have a grudge against you.’ His team froze, thinking they had arranged a meeting with a wacko! (3/4) pic.twitter.com/LH3UBdelNp