फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anthropocene Epoch: इस झील से बदल जाएगा दुनिया का इतिहास! वैज्ञानिकों ने की ये बड़ी खोज

Thu, 20 Jul 2023 05:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Anthropocene Epoch: Scientists say they’ve found a geological site that marks a new chapter in Earth’s history
Scientists say they’ve found a geological site that marks a new chapter in Earth’s history - फोटो : iStock

Science News: वैज्ञानिक अक्सर नई-नई खोज करते हैं। कभी-कभी उनकी खोज बेहद महत्वपूर्ण होती है। एक बार फिर वैज्ञानिकों ने बेहद अहम खोज की है। उन्होंने एक भूवैज्ञानिक स्थल की खोज की है। उनका कहना है कि यह स्थल एंथ्रोपोसीन नाम के प्रस्तावित नए युग को दिखाता है। धरती के इतिहास की आधिकारिक समयरेखा को बदलने की दिशा में यह खोज बेहद महत्वपूर्ण है। पहली बार साल 2002 में एंथ्रोपोसीन शब्द का इस्तेमाल किया गया था। नोबेल पुरस्कार विजेता रसायन वैज्ञानिक पॉल क्रुटजेन और जीव विज्ञानी के प्रोफेसर यूजीन स्टोएमर ने एंथ्रोपोसीन युग शब्द का पहली बार इस्तेमाल किया था। 



यह दर्शाने के लिए किया गया था कि इंसानी गतिविधियों की वजह से दुनिया की कितनी गहराई से बदल गई है। इसके बाद इस शब्द का शोध के अलग-अलग क्षेत्रों में शैक्षणिक तौर पर इस्तेमाल किया जाने लगा। लीसेस्टर विश्वविद्यालय में भूगोल, भूविज्ञान और पर्यावरण स्कूल की मानद प्रोफेसर और एंथ्रोपोसीन वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष कॉलिन वाटर्स का कहना है कि ग्रह पर 8 अरब लोगों का प्रभाव पड़ रहा है, तो तय है कि इसका असर होगा।

Anthropocene Epoch: Scientists say they’ve found a geological site that marks a new chapter in Earth’s history
Scientists say they’ve found a geological site that marks a new chapter in Earth’s history - फोटो : iStock

कॉलिन वाटर्स ने अपने बयान में आगे कहा है कि हम एक ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं, जिसे एक नए भूवैज्ञानिक युग की तरह परिभाषित करने की जरूरत है। एंथ्रोपोसीन वर्किंग ग्रुप कुल 35 वैज्ञानिकों का एक समूह है। ग्रुप में शामिल सभी वैज्ञानिक 2009 से एंथ्रोपोसीन को धरती की आधिकारिक टाइमलाइन में शामिल करने के लिए काम कर रहे हैं। 

Anthropocene Epoch: Scientists say they’ve found a geological site that marks a new chapter in Earth’s history
Scientists say they’ve found a geological site that marks a new chapter in Earth’s history - फोटो : iStock

कब हुई एंथ्रोपोसीन युग की शुरुआत

35 वैज्ञानिकों के ग्रुप ने 2016 में बताया था कि 1950 से 1954 के बीच एंथ्रोपोसीन युग की शुरुआत हुई थी। इस समय परमाणु हथियार परीक्षणों की शुरुआत हुई थी। इससे दुनिया भर में प्लूटोनियम के भू-रासायनिक निशान मिल सकते हैं। 

Viral Video: सड़क पर चलते-चलते अचानक मूर्ति बन गई महिला! वीडियो देखकर हैरत में पड़ी दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Anthropocene Epoch: Scientists say they’ve found a geological site that marks a new chapter in Earth’s history
Scientists say they’ve found a geological site that marks a new chapter in Earth’s history - फोटो : iStock

तब से शोधकर्ताओं की तरफ से 12 स्थलों पर विचार किया गया है। इन स्थलों से उनके प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए आवश्यक और महत्वपूर्ण साक्ष्य मिल सकते हैं। इनमें से नौ पर मतदान हुआ है। वैज्ञानिकों की तरफ से कनाडा के ओंटारियो की क्रॉफर्ड झील को एंथ्रोपोसीन के भूवैज्ञानिक प्रभाव को पकड़ने वाला सबसे अच्छा स्थान माना गया है। लेकिन हर कोई एंथ्रोपोसीन को एक भूवैज्ञानिक वास्तविकता या एक नया युग की घोषणा करने पर सहमत नहीं है।

Kim Jong UN: क्यों खौफ में हैं तानाशाह किम जोंग? सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Anthropocene Epoch: Scientists say they’ve found a geological site that marks a new chapter in Earth’s history
Scientists say they’ve found a geological site that marks a new chapter in Earth’s history - फोटो : iStock

धरती के इतिहास को कई युगों में बांटा जा सकता है

धरती के 4.5 अरब साल के इतिहास पर भूगर्भिक टाइमलाइन हमारी समझ के लिए आधिकारिक रूपरेखा दे सकता है। धरती के इतिहास को भूवैज्ञानिक कई तरह के युगों में बांटते हैं। इनके अंदर भी कई युगों को बांटा गया है। उदाहरण के तौर पर वर्तमान में हम मेघालयन युग में रह रहे हैं। यह होलोसीन युग का हिस्सा है। इस युग की शुरुआत 11,700 साल पहले आखिरी हिमयुग के खत्म होने के बाद हुई थी। भूवैज्ञानिक अध्यायों का नाम अक्सर उन स्थानों के नाम पर होता है, जहां पर इसका अध्ययन होता है। जैसे फ्रांस के जुरा पर्वत में जीवाश्म से भरी चट्टानों के नाम पर जुरासिक काल का नाम रखा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed