फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asteroid 2024 Yr4: चांद से टकरा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड, धरती को लेकर वैज्ञानिकों ने कही ये बात

Tue, 01 Apr 2025 06:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 06:19 PM IST
सार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के शक्तिशाली जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने हाल ही में एस्टेरॉयड 2024 वाईआर4 को देखा है। इसके मुताबिक, यह दिसंबर 2032 में पृथ्वी और चंद्रमा के खतरनाक रूप से करीब से गुजरेगा। इससे धरती सुरक्षित है, लेकिन चंद्रमा खतरे में आ सकता है। 

विज्ञापन
Asteroid News james webb space telescope tracks asteroid 2024 yr4 confirms earth is safe moon may be at risk
चांद से टकरा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड - फोटो : Freepik

Asteroid 2024 Yr4: एस्टेरॉयड को धरती के लिए खतरा माना जाता है। कहा जाता है कि अगर पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो तबाही मच जाएगी। वैज्ञानिकों ने कई बार इस तरह की संभावनाएं जताई कि पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर हो सकती है, लेकिन कभी ऐसी घटना नहीं हुई। वैज्ञानिकों ने अब एक एस्टेरॉयड की खोज की है, जिसके धरती से टकराने का कोई खतरा नहीं है, लेकिन यह चंद्रमा से टकरा सकता है। 



अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के शक्तिशाली जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने हाल ही में एस्टेरॉयड 2024 वाईआर4 को देखा है। इसके मुताबिक, यह दिसंबर 2032 में पृथ्वी और चंद्रमा के खतरनाक रूप से करीब से गुजरेगा। इससे धरती सुरक्षित है, लेकिन चंद्रमा खतरे में आ सकता है। 

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने 2024 वाईआर4 को देखा और पता चला कि यह पहले के अनुमानों से और बड़ा चट्टान हो सकता है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि अब यह पृथ्वी के लिए खतरा नहीं है, लेकिन चंद्रमा से टकराने की संभावना अभी भी बनी हुई है। 

Asteroid News james webb space telescope tracks asteroid 2024 yr4 confirms earth is safe moon may be at risk
एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की संभावना नहीं - फोटो : Freepik

शोधकर्ताओं ने क्या कहा? 

शोधकर्ताओं ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में 22 दिसंबर, 2032 को 2024 वाईआर4 का पृथ्वी से टकराने की संभावना को खारिज कर दिया है। हालांकि, इस समय चंद्रमा से एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना अभी शून्य नहीं है। 
 

Asteroid News james webb space telescope tracks asteroid 2024 yr4 confirms earth is safe moon may be at risk
टक्कर हिरोशिमा पर गिरे 500 बमों के बराबर  - फोटो : Freepik

टक्कर हिरोशिमा पर गिरे 500 बमों के बराबर 

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप इसे मई 2025 में फिर देखेगा। इससे पहले कि एस्टेरॉयड अगले कई सालों के लिए बाहरी सौर मंडल में लापता हो जाए। खगोलविदों ने पहली बार दिसंबर 2024 में एस्टेरॉयड 2024 वाईआर4 को खोज था। जमीन-आधारित टेलीस्कोप के साथ प्रारंभिक अवलोकनों से जानकारी मिली है कि यह करीब 180 फीट (55 मीटर) व्यास का है। करीब पिसा की झुकी हुई मीनार जितना चौड़ा है। 

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स ने धरती पर वापस आते ही क्यों खाया सैंडविच? अंतरिक्ष यात्री ने बताई ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Asteroid News james webb space telescope tracks asteroid 2024 yr4 confirms earth is safe moon may be at risk
डर से जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल  - फोटो : Freepik

डर से जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल 

इस एस्टेरॉयड का रास्ता अक्सर धरती के रास्ते को पार करता है। इससे टक्कर होने की संभावना है। अगर इसकी पृथ्वी से टक्कर होती है, तो पूरे शहर में तबाही मच सकती है, जो हिरोशिमा पर गिरे 500 बमों के बराबर होगा। शोधकर्ताओं का अनुमान था कि 2024 वाईआर4 के पृथ्वी से टकराने की संभावना 3.1 फीसदी थी, जो इस आकार के वस्तु के लिए सबसे ज्यादा संभावना थी। बाद में नासा ने इसे शून्य फीसदी कर दिया। अनिश्चितता के दौरान, ईएसए ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल करके इस खतरनाक का एस्टेरॉयड अध्ययन करने का फैसला लिया। 

Nostradamus: क्या दुनिया में मचेगी तबाही? जीवित नास्त्रेदमस ने दी बड़ी चेतावनी, कोरोना की भविष्यवाणी हो चुकी है सच

विज्ञापन
Asteroid News james webb space telescope tracks asteroid 2024 yr4 confirms earth is safe moon may be at risk
चांद से हो सकती है टक्कर - फोटो : Freepik

चांद से हो सकती है टक्कर

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री और रिपोर्ट के सह-लेखक एंड्रयू रिवकिन ने जानकारी दी 2032 में एस्टेरॉयड के चंद्रमा से टकराने की लगभग दो फीसदी संभावना अभी भी बनी  है। जेडब्ल्यूएसटी के डेटा से जानकारी मिलती है कि 2024 वाईआर4 पृथ्वी के लिए खतरा नहीं है। चंद्रमा से इसकी टक्कर डरावनी हो सकती है। अगर 2024 वाईआर4 चंद्रमा से टकराता है, तो यह शोधकर्ताओं के लिए एक अनोखा मौका होगा, क्योंकि वो एक ज्ञात एस्टेरॉयड को वास्तविक समय में एक नए गड्ढे का निर्माण होते हुए देख सकेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed