फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Hole: धरती के सबसे नजदीक मिला सूरज से 10 गुना बड़ा ब्लैक होल, हैरत में वैज्ञानिक, जानिए कितना है खतरनाक

Wed, 09 Nov 2022 06:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Nov 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
astronomers discovered Closest known black hole to Earth, sitting 1,600 light years away
धरती के सबसे नजदीक मिला सूरज से 10 गुना बड़ा ब्लैक होल - फोटो : iStock

Black Hole: अंतरिक्ष रहस्यों से भरा पड़ा है। सालों से वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। रिसर्च के दौरान आए दिन नई-नई खोजें होती रहती हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने धरती के सबसे नजदीक स्थित एक ब्लैक होल को खोजा है। यह विशालकाय ब्लैक होल हमारे सूरज से 10 गुना बड़ा है जो धरती से 1600 प्रकाश वर्ष दूर है। ओफियूचस नक्षत्र (Ophiuchus Constellation) में यह ब्लैक होल मौजूद है। 



धरती से सूरज की जितनी दूरी है यह ब्लैक होल उतनी ही दूरी से अपने सूरज की परिक्रमा कर रहा है। धरती से सबसे नजदीक दूसरा ब्लैक होल 3000 प्रकाश वर्ष दूर मौजूद मोनोसेरोस नक्षत्र है। वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा में अभी तक 20 ब्लैक होल खोजे हैं। यह पहला ऐसा ब्लैक होल है जो धरती से इतना नजदीक है। सबसे अच्छी बात है कि ब्लैक होल सो रहा है यानी निष्क्रिय है। यह अपने अंदर किसी वस्तु को खोज नहीं सकता है। ब्लैक होल के अंदर इतना अधिक गुरुत्वाकर्षण होता है कि वह अपने आसपास स्थित चीजों को खींचकर नष्ट कर देते हैं। 

astronomers discovered Closest known black hole to Earth, sitting 1,600 light years away
धरती के सबसे करीब मिला सूर्य से 10 गुना बड़ा ब्लैक होल - फोटो : iStock

इस ब्लैक होल को किसी गुरुत्वाकर्षण की लहर का इंतजार है जिससे किसी चीज को अपने अंदर खीच सके। यह एक निष्क्रिय ब्लैक होल है। आइंस्टीन की जनरल रिलेटिविटी थ्योरी के मुताबिक, ब्लैक होल का गुरुत्वाकर्षण इतना अधिक होता है कि उसके अंदर से प्रकाश भी बाहर नहीं आ सकता है। 

astronomers discovered Closest known black hole to Earth, sitting 1,600 light years away
धरती के सबसे करीब मिला सूर्य से 10 गुना बड़ा ब्लैक होल - फोटो : iStock

सक्रिय ब्लैक होल को ब्रह्मांड का सबसे ताकतवर ऑब्जेक्टस माना जाता है। यह गैस, धूल, तारे, ग्रह, प्रकाश कुछ भी निगल सकते हैं। इन्हें निगलने से ब्लैक होल्स की ताकत और बढ़ती चली जाती है। वैज्ञानिक अभी तक यह पता नहीं कर पाए हैं कि ब्लैक होल्स की शुरुआत कहां होती है और कहां खत्म होते हैं। आमतौर पर हर गैलेक्सी में एक ब्लैक होल होता है, लेकिन इनका निर्माण कैसे होता है? इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। 

Baba Vanga Predictions 2023: बाबा वेंगा की साल 2023 के लिए डरावनी भविष्यवाणियां, धरती पर मच सकती है तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
astronomers discovered Closest known black hole to Earth, sitting 1,600 light years away
धरती के सबसे करीब मिला सूर्य से 10 गुना बड़ा ब्लैक होल - फोटो : iStock

ब्लैक होल को अंतरिक्ष का सबसे रहस्यमयी ऑब्जेक्ट माना जाता है। कई बार छोटे तारों के टूटने से ब्लैक होल का निर्माण होता है, लेकिन वह जल्द ही नष्ट हो जाते हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि हमारी आकाशगंगा में लाखों की संख्या में ब्लैकहोल्स हैं। 

विज्ञापन
astronomers discovered Closest known black hole to Earth, sitting 1,600 light years away
धरती के सबसे करीब मिला सूर्य से 10 गुना बड़ा ब्लैक होल - फोटो : iStock

धरती के सबसे नजदीक खोजे गए ब्लैक होल का नाम Gaia BH1 दिया गया है जो हमारे सूरज से 10 गुना बड़ा है। इसकी खोज के बाद संभावना जताई गई है कि धरती के आसपास और भी ऐसे ब्लैक होल हो सकते हैं जिन्हें सिर्फ खोजने की जरूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed