Baba Vanga Predictions 2026: बाबा वेंगा की 2026 की भविष्यवाणियां एक बार वायरल हो रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एलिंयस और यूएफओ (UFO) की भविष्यवाणी की हो रही है। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि वर्ष 2026 में पहली बार इंसानों का एलियंस का सीधा सामना होगा। यह मानवता के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ होगा। वर्ष 2026 में धरती पर एक विशालकाय अंतरिक्ष यान आएगा, जो ये दिखाएगा कि हम ब्रह्मांड में अकेले नहीं रहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर फिर क्यों अचानक बाबा वेंगा की एलिंयस और यूएफओ की भविष्यवाणी की चर्चा होने लगी है।
Baba Vanga Predictions: 2026 में धरती पर आएगा एलियन स्पेसक्राफ्ट, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी फिर हो रही वायरल
Baba Vanga Predictions 2026: बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2026 में विशाल अंतरिक्ष यान (एलियन स्पेसक्राफ्ट) धरती पर आएगा। 2026 में पहली बार एलियंस और इंसानों की सीधी मुलाकात होगी, जो मानवता के लिए एक ऐतिहासिक साबित होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा वेंगा की 2026 की भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि दुनिया के पूर्वी इलाके में एक बड़ा और विनाशकारी युद्ध छिड़ सकता है। यह जंग धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल जाएगी, जिससे दुनिया का पश्चिमी हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। उनके मुताबिक, इस युद्ध के कारण पूरी वैश्विक शक्ति में उलट फेर हो सकती है और बड़े पैमाने पर विनाश, जान हानि का नुकसान होगा।
दुनिया पर हावी हो सकता है रूस का शक्तिशाली नेता
भविष्यवाणी के मुताबिक, पूरी दुनिया पर रूस का कोई प्रसिद्ध-शक्तिशाली नेता हावी हो सकता है। इसके कारण उसे विश्व का भगवान समझा जाएगा। आने वाला साल बहुत ही तनावपूर्ण रह सकता वैसे भी कई देश तो पहले से ही बढ़ते तनाव और प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे हैं।
UFO: 35000 की फीट पर उड़ रहा था प्लेन, तभी सामने आ गया एलियन स्पेसक्राफ्ट, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश
प्राकृतिक आपदाओं से मचेगी तबाही
बाबा वेंगा की ने यह भी भविष्यवाणी की है कि साल 2026 में लोगों को कईं भयानक प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह भी दावा किया था कि साल 2026 प्राकृतिक तबाही का साल होगा। इनमें भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और अत्यधिक वर्षा हो सकती है। इसके कारण पर्यावरण को बहुत ही अधिक नुकसान होगा।
Viral Video: बस की छत पर बैठे मासूम बच्चे, बेपरवाह ड्राइवर ने तेज रफ्तार में दौड़ाई गाड़ी, वीडियो हुआ वायरल
AI को लेकर चौंकाने वाला दावा
बाबा वेंगा ने यह भविष्यवाणी भी की थी कि भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इतना ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा कि उसे इंसान नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। उनका दावा है कि AI खुद से बड़े फैसले लेने लगेगा, जो कि हमारे जीवन के हर पहलू को सीधी तरह से प्रभावित करेगा। यह मानव रचना, मशीन स्वायत्तता और सभी नैतिक जिम्मेदारियां के बीच की रेखाओं को धुंधली कर देगा। अगर ऐसा होता है तो समाज के लिए यह समझना और इसे सही तरीके से संभालना मुश्किल भी हो सकता है।