फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Vanga: बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए ऐसी कौन सी भविष्यवाणियां की हैं, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया

Tue, 03 Dec 2024 11:58 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Dec 2024 11:58 AM IST
सार

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 में तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो जाएगा। इसके अलावा बाबा वेंगा यूरोप में इस्लाम के राज और धरती से इंसान के खत्म होने की भी बात कही है।

विज्ञापन
Baba Vanga Predictions world will destroyed from earth will be muslim rule in europe world war 3
बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए ऐसी कौन सी भविष्यवाणियां की हैं, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया - फोटो : अमर उजाला

Baba Vanga Predictions: नए साल की शुरुआत होने में सिर्फ एक महीने का समय बचा है। ऐसे में लोग आने वाला साल कैसा रहेगा यह जानना चाहते हैं। भविष्यवक्ता नए साले में होने वाली घटनाओं को लेकर भविष्यवाणियां करते हैं। भविष्यवक्ताओं की कुछ भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं। बुल्गेरिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने आने वाले साल (Baba Vanga Predictions 2025) के लिए कुछ भविष्यवाणियां की हैं, जो बेहद डराने वाली हैं। 

बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। नास्त्रेदमस फ्रांसीसी ज्योतिषी थे, जिन्हें उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। साल 1911 में बाबा वेंगा का जन्म हुआ था और 1996 में 86 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियी की थीं, जो सच साबित हुई हैं। 

Baba Vanga Predictions world will destroyed from earth will be muslim rule in europe world war 3
बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए ऐसी कौन सी भविष्यवाणियां की हैं, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया - फोटो : Freepik

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 में तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो जाएगा। इसके अलावा बाबा वेंगा यूरोप में इस्लाम के राज और धरती से इंसान के खत्म होने की भी बात कही है। बाबा वेंगा के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक मजबूत वैश्विक नेता के रूप में उभरेंगे। बाबा वेंगा ने कहा है कि साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ जाएगा, जिसकी चपेट में धीरे-धीरे पूरी दुनिया आ जाएगी। 
 
Baba Vanga Predictions world will destroyed from earth will be muslim rule in europe world war 3
बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए ऐसी कौन सी भविष्यवाणियां की हैं, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया - फोटो : Freepik

बाबा वेंगा ने कहा है कि यूरोप में शुरू होने वाले संघर्ष की वजह से मानव जाति के विनाश की शुरुआत होगी और धीरे-धीरे बढ़ता चला जाएगा। उनका दावा है कि साल 5079 में पृथ्वी से मानव जाति पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। 

Surya Grahan 2025: साल 2025 में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा? जान लीजिए सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Vanga Predictions world will destroyed from earth will be muslim rule in europe world war 3
बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए ऐसी कौन सी भविष्यवाणियां की हैं, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया - फोटो : Freepik

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि इस संघर्ष से महाद्वीप की आबादी में काफी कमी आएगी। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि 2025 में ऐसी भयानक घटनाएं होंगी, जो मानवता के अंत का कारण बनेंगी। बाबा वेंगा की इस डरावनी भविष्यवाणी ने नई बहस को जन्म दे दिया है और लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Chandra Grahan 2025: साल 2025 में कब-कब लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा? जानिए तारीख और समय 

विज्ञापन
Baba Vanga Predictions world will destroyed from earth will be muslim rule in europe world war 3
बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए ऐसी कौन सी भविष्यवाणियां की हैं, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया - फोटो : Freepik

दुनिया के अलग-अलग इलाकों में तनातनी देखी जा रही है। अब इसे कई लोग बाब वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं। इसके साथ ही भविष्य में किसी बड़े संघर्ष की आशंका जता रहे हैं। इनके अलावा  बाबा वेंगा ने दुनिया खत्म होने की भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि 5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed