फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Vanga Nostradamus: बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया, जानिए क्या होने वाला है

Wed, 04 Dec 2024 01:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Dec 2024 01:19 PM IST
सार

baba venga and nostradamus predictions 2025: फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बुल्गारिया की बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। दोनों भविष्यवक्ताओं की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं।

विज्ञापन
baba venga and nostradamus predictions 2025 have increased tension in world know what is going  happen
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की तीन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया - फोटो : अमर उजाला

Baba Vanga and Nostradamus Predictions: साल 2024 का आखिरा महीना चल रहा है और हम कुछ ही दिन में नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आने वाला साल कैसा रहेगा। दुनिया में ऐसे कई भविष्यवक्ता हैं, जिन्होंने आने वाले साल (New Year 2025) के लिए भविष्यवाणियां की हैं। फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बुल्गारिया की बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। दोनों भविष्यवक्ताओं की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों के जन्म के बीच तीन सदियों का अंतर था। इसके बाद भी दोनों की कई भविष्यवाणियों में समानताएं हैं। दोनों भविष्यवक्ताओं ने तीन ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जिन्होंने दुनिया को डरा दिया है। 



कौन थे बाबा वेंगा

बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। 

 

baba venga and nostradamus predictions 2025 have increased tension in world know what is going  happen
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की तीन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया - फोटो : Freepik

नास्त्रेदमस के बारे में...


नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था। वह कम उम्र में ही भविष्यवाणियां करने लगे थे। पेश से नास्त्रेदमस डॉक्टर और एक शिक्षक थे। सदियों बीत जाने के बाद भी उन्हें उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने मेडिकल डिग्री नहीं होने के बाद भी एक डॉक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह साल 1547 के करीब भविष्यवक्ता बन गए। साल 1566 में उनका निधन हो गया। 

 

baba venga and nostradamus predictions 2025 have increased tension in world know what is going  happen
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की तीन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया - फोटो : Freepik
जानिए तीन भविष्यवाणियां

बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस ने इंसानों और इंसानों का एलियन से संपर्क, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश, यूरोप में आतंकवादी हमले और किंग चार्ल्स के लिए एक अशांत शासनकाल समेत कई एक समान भविष्यवाणियां की हैं। 

Takshak Naag Video: झारखंड में पहली बार मिला उड़ने वाला 'तक्षक नाग', 100 फीट तक लगा सकता है छलांग

 

विज्ञापन
विज्ञापन
baba venga and nostradamus predictions 2025 have increased tension in world know what is going  happen
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की तीन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया - फोटो : Freepik

सबसे खास बात यह है कि दोनों भविष्यवक्ताओं ने 2025 में यूरोप में एक विनाशकारी संघर्ष की भविष्यवाणी की है। इससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी। उनका दावा है कि इस संघर्ष की चपेट में धीरे-धीरे पूरी दुनिया आ जाएगी। बाबा वेंगा का दावा है कि यूरोप में शुरू होने वाले संघर्ष की वजह से मानव जाति के विनाश की शुरुआत होगी और संघर्ष धीरे-धीरे बढ़ता चला जाएगा। 

Space Traffic: धरती पर नहीं आएगी सूरज की रोशनी! जानिए क्यों वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

 

विज्ञापन
baba venga and nostradamus predictions 2025 have increased tension in world know what is going  happen
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की तीन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया - फोटो : Freepik

नास्त्रेदमस ने यूरोप के एक भयावह भविष्य की भविष्यवाणी की है। उन्होंने ब्राजील में ज्वालामुखी विस्फोट और भयंकर बाढ़ समेत विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं की बात कही है। उनका कहना है कि इन आपदाओं के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। संभावना है कि इससे वैश्विक व्यवस्था को नया रूप मिले। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed