सब्सक्राइब करें

सच्चे प्यार और इश्क की असली कहानी है बिबेक और सृजना की, जानिए सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुआ ये जोड़ा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 08:07 PM IST
सार

Bibek Srijana Love Story:  बिबेक पंगेनी का 19 दिसंबर को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। जब उनको इस बीमारी के बारे में पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बिबेक को ब्रेन ट्यूमर को पता तब चला, जब वो चौथे स्टेज पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
bibek pangeni died wife srijana subedi breaks down social media sensation nepali phd student heart breaking
सच्चे प्यार और इश्क की असली कहानी है बिबेक और सृजना की - फोटो : instagram/crzana_subedi

Bibek Srijana Love Story: सच्चा प्यार वह होता है, जो किसी भी हालात में आप के साथ हो। खुशियों में भी आपके साथ हो और दुख में भी आपके साथ हो। कहा जाता है कि अगर किसी को प्यार होता है, तो उसकी जिंदगी बदल जाती है। लेकिन जिंदगी में बदलाव आता है या नहीं, यह इंसान के ऊपर निर्भर करता है। जिस जमाने में छोटी-छोटी बातों पर लोगों के रिश्ते में दरार और फिर तलाक की नौबत आ जाती है, उस समय में एक ऐसे पति-पत्नी की कहानी सामने आई है, जिन्होंने प्यार का असली मतलब समझाया है। इस प्रेम कहानी की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें कोई स्वार्थ नहीं बल्कि समपर्ण है। यह प्रेम कहानी की इन दिनों हर तरफ चर्चा है। 



यह प्रेम कहानी फेमस इंफ्लुएंसर और सोशल मीडिया सेंसेशन बिबेक पंगेनी और उनकी प्रेमिका सृजना की है। बिबेक पंगेनी (Bibek Pangeni) का 19 दिसंबर को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। जब उनको इस बीमारी के बारे में पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बिबेक को ब्रेन ट्यूमर को पता तब चला, जब वो चौथे स्टेज पर पहुंच गया था। बिबेक ने इस जानलेवा बीमारी का हिम्मत से सामना किया। इसमें उनकी पत्नी सृजना ने पूरा साथ दिया। वह हमेशा बिबेक के पास साए के साथ रहती थीं। बिबेक और सृजना की लव स्टोरी भी बहुत ही प्रेरणादायक है और अंत रुला देने वाला है। 
 

Trending Videos
bibek pangeni died wife srijana subedi breaks down social media sensation nepali phd student heart breaking
सच्चे प्यार और इश्क की असली कहानी है बिबेक और सृजना की - फोटो : instagram/crzana_subedi

नौ साल पहले प्यार की हुई थी शुरुआत

बिबेक पंगेनी और सृजना की प्यार की कहानी बेहद खास है। सृजना ने अपने पति के साथ बिताए एक-एक पल को इंस्टाग्राम पर बताया है। उनके प्यार के सबूत वीडियो और फोटो से पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है। सृजना ने एक पोस्ट में अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया है। उन्होंने ने अपनी पोस्ट में बताया है कि नौ साल पहले वो बिबेक से मिली थीं। बिबेक स्कूल में उनके सीनियर थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bibek pangeni died wife srijana subedi breaks down social media sensation nepali phd student heart breaking
सच्चे प्यार और इश्क की असली कहानी है बिबेक और सृजना की - फोटो : instagram/crzana_subedi

छह साल साथ रहने के बाद दोनों ने की शादी

बिबेक और सृजना की प्यार की कहानी किसी फिल्मी की कहानी की तरह है। सृजना ने बताया कि एक दूसरे को छह साल तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी की। उन्होंने वीडियो में बताया कि बीते साल बिबेक अपनी पीएचडी की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे। बिबेक और मैं बहुत खुश थे और अपने सपनों को आकार देने का सोच रहे थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Crzana Subedi (@crzana_subedi_)



Optical Illusion: तेज नजर वाले भी 15 सेकेंड में नहीं खोज पाए भालू, क्या आप ढूंढ सकते हैं?

bibek pangeni died wife srijana subedi breaks down social media sensation nepali phd student heart breaking
सच्चे प्यार और इश्क की असली कहानी है बिबेक और सृजना की - फोटो : instagram/crzana_subedi

सृजना ने बताया कि उन्हें साल 2024 की शुरुआत में लगातार सिर में दर्द रहने लगा। कुछ दिन बीतने के बाद उन्हें चलने में भी परेशानी होने लगी। हम जब डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गए पहुंचे तो बिबेक ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं होगा। MRI होने के बाद रिपोर्ट में पता चला कि उन्हें चौथे स्टेज का ब्रेन ट्यूमर है। कुछ समय बाद बिबेक की दो मेजर सर्जरी हुईं और डॉक्टरों ने कह दिया था कि अब बिबेक के पास सिर्फ 6 महीने का समय बचा है।

Ajab-Gajab: आखिर क्यों समुद्र का पानी खारा और नदियों का मीठा होता है? जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

विज्ञापन
bibek pangeni died wife srijana subedi breaks down social media sensation nepali phd student heart breaking
सच्चे प्यार और इश्क की असली कहानी है बिबेक और सृजना की - फोटो : instagram/crzana_subedi
कैंसर का पता चलने पर खूब रोए बिबेक

कैंसर का पता चलने के बाद बिबेक बहुत रोए। यह हम दोनों के लिए बहुत कठिन था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सृजना ने बिबेक के गिरते बालों को देख उन्हें हिम्मत देने के लिए अपने बालों को भी काट दिया। हालत हर दिन बेहद खराब होते चले गए और एक दिन वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए। अभी उनकी शादी को सिर्फ 4 साल ही हुए थे और छोटी सी उम्र में सृजना को छोड़कर बिबेक चले गए। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed