सब्सक्राइब करें

बिस्किट का स्वाद बताने के लिए ये कंपनी देगी नौकरी, 40 लाख रुपये सलाना होगी तनख्वाह

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 20 Oct 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
biscuit manufacturing company will be paid salaries of Rs 40 lakh for biscuit taster job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हर किसी का सपना होता है कि उसे अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी मिल जाए। ऐसे में अगर किसी को केवल बिस्किट खाने के लिए नौकरी ऑफर की जाए और 40 लाख रुपये की सैलरी भी दी जाए, तो उसके खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। लेकिन ये कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत है। दरअसल, एक कंपनी ऐसे ही कर्मचारी के तलाश में है, जो सिर्फ बिस्किट खाए और कंपनी उसे सैलरी के तौर पर 40 लाख रुपये देगी।

Trending Videos
biscuit manufacturing company will be paid salaries of Rs 40 lakh for biscuit taster job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि स्कॉटलैंड की बिस्किट निर्माता कंपनी 'बॉर्डर बिस्किट' ने कुछ इसी तरह की नौकरी के लिए आवेदन मांगे है। इस कंपनी को अपने लिए 'मास्टर बिस्किटर' की तलाश है। मास्टर बिस्किटर का मतलब ये है कि कंपनी अपने बिस्किट टेस्ट करने के लिए लोगों को नौकरी पर रखेगी और इसके बदले सालाना 40 हजार पाउंड यानी लगभग 40 लाख रुपये का पैकेज देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
biscuit manufacturing company will be paid salaries of Rs 40 lakh for biscuit taster job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, कंपनी इसके लिए आवेदकों में कुछ खास हुनर भी ढूंढ रही है। इस नौकरी के लिए आवेदक को बिस्किट का स्वाद और बिस्किट उत्पादन की गहरी समझ रखने के साथ ही नेतृत्व कौशल और बातचीत में भी माहिर होना होगा। कंपनी का कहना है कि जो भी आवेदक ग्राहकों से बेहतर संबंध बनाने के लिए दिलचस्प उपाय का सुझाव देंगे, उन्हें नौकरी में तवज्जों दी जाएगी।

biscuit manufacturing company will be paid salaries of Rs 40 lakh for biscuit taster job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कंपनी के प्रबंध निदेशक पॉल पार्किंस का कहना है कि वह देश भर के लोगों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कुछ अच्छे प्रतिभागियों को इंटरव्यू के लिए भी बुलाया है। पॉल पार्किंस ने बताया कि ‘बॉर्डर बिस्किट्स’ द्वारा निकाली गई यह वैकेंसी फुल टाइम होगी। इसके अलावा कर्मचारी को साल में 35 दिन की छुट्टी भी मिलेगी।

विज्ञापन
biscuit manufacturing company will be paid salaries of Rs 40 lakh for biscuit taster job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पॉल पार्किंस का कहना है कि यह नौकरी किसी के लिए भी अपने सपने को सच करने का एक अविश्वसनीय अवसर है। वहीं कंपनी के हेड ऑफ ब्रांड सूजी कारलॉ ने बताया कि अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ स्वाद तथा गुणवत्ता वाले बिस्किट परोसने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता को अमल में लाने के लिए उसे नए ‘मास्टर बिस्किटर’ की तलाश है।

बता दें कि साल 2019 में ऐसा ही एक जॉब कैडबरी ने निकाला था। कैडबरी को उस समय दुकानों में आने से पहले उत्पादों के नमूने के लिए चार चॉकलेट टेस्टर्स की तलाश थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed