Blue Moon 2026: आसमान में चमकता चांद बेहद खूबसूरत दिखता है, लेकिन कुछ रातें ऐसी होती हैं जब ये चांद और भी खास बन जाता है। “ब्लू मून” भी ऐसी ही एक अनोखी घटना है, जिसका नाम सुनते ही कई लोग सोचते हैं कि चांद नीला हो जाता होगा। हकीकत इससे थोड़ी अलग और कहीं ज्यादा दिलचस्प है। आइए जानते हैं कि ब्लू मून कब होता है और यह कब दिखने वाला है।
Blue Moon: साल 2026 का खास खगोलीय नजारा, जानें कब दिखेगा ब्लू मून और क्या है इसका सच?
Blue Moon 2026: जल्द की आसमान में एक खूबसूरत खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जिसे ब्लू मून कहा जाता है। दरअसल यह एक दुर्लभ मौका माना जाता है, जब एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा पड़ती है, तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितने प्रकार के होते हैं ब्लू मून?
ब्लू मून के भी दो प्रकार होते हैं। पहला “मंथली ब्लू मून”, जिसमें एक महीने के भीतर दो पूर्णिमा होती हैं और दूसरी पूर्णिमा को यह नाम दिया जाता है। दूसरा “सीजनल ब्लू मून” कहलाता है, जिसमें किसी एक मौसम के दौरान चार पूर्णिमा आती हैं और तीसरी पूर्णिमा को ब्लू मून माना जाता है। साल 2026 में दिखाई देने वाला ब्लू मून इसी दूसरे प्रकार का एक खास उदाहरण होगा।
अगर तारीख की बात करें, तो 2026 में यह खास खगोलीय घटना 31 मई को देखने को मिलेगी। उस दिन चांद पृथ्वी से थोड़ा ज्यादा दूरी पर होगा, इसलिए यह सामान्य पूर्णिमा की तुलना में थोड़ा छोटा नजर आएगा। इसी कारण इसे “माइक्रोमून” भी कहा जाता है।
कब दिखेगा ब्लू मून?
भारत में इस खूबसूरत नजारे का आनंद 30 और 31 मई 2026 की रात को लिया जा सकता है। सूर्यास्त के बाद जब चांद पूर्व दिशा से उगता है, तब इसे देखना सबसे अच्छा रहता है। इसके अलावा देर शाम से लेकर रात तक भी यह साफ दिखाई देता है, खासकर तब जब आसमान साफ हो और आसपास ज्यादा रोशनी न हो।
कैसे देख सकते हैं ये खूबसूरत नजारा?
ब्लू मून को देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती। खुली और अंधेरी जगह पर जाकर आप इसे अपनी आंखों से आसानी से देख सकते हैं। हालांकि, दूरबीन या कैमरे की मदद से इसका नजारा और भी शानदार बन सकता है।
ब्लू मून हर साल नहीं दिखता, इसलिए इसे एक दुर्लभ खगोलीय घटना माना जाता है। यह सिर्फ देखने में खूबसूरत नहीं होता, बल्कि हमें ब्रह्मांड की अद्भुत दुनिया को करीब से महसूस करने का मौका भी देता है। ऐसे में 31 मई 2026 की इस खास रात को यादगार बनाने का मौका बिल्कुल न गंवाएं।
Stephen Blumberg: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इस चोर का नाम, कारनामे सुनकर आप भी पकड़ लेंगे सिर
Snail Race: इस शहर में होती है घोंघों की रेस, धीमी जिंदगी का जश्न मनाते हैं यहां के लोग
Cheating: महिला समझकर पुरुष को करता रहा डेट, होटल में खुलासा हुआ तो पैरों तले खिसक गई जमीन