{"_id":"5dd6897c8ebc3e54f4462ddc","slug":"brides-in-assam-get-10gm-gold-for-marriage-registration-arundhati-gold-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की है प्लानिंग तो आपके लिए खुशखबरी, दुल्हन को सोना गिफ्ट करेगी सरकार","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शादी की है प्लानिंग तो आपके लिए खुशखबरी, दुल्हन को सोना गिफ्ट करेगी सरकार
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 21 Nov 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गरीब हो या अमीर बेटी की शादी की चिंता हर परिवार को होती है। सभी माता पिता चाहते है कि उनकी बेटी की शादी सही उम्र में सही व्यक्ति के साथ हो जाएं तो वे जीवन में काफी प्रसन्न रहते है। लोग अपनी बेटी के कन्यादान के लिए कई सपने सजा कर रखते हैं। यही नहीं हमारे देश के कई राज्यों की सरकार शादी में मदद के लिए कई सारी योजनाएं चलाती हैं। अभी हाल ही में असम राज्य की सरकार ने अरुंधति स्वर्ण योजना नाम से शादी के लिए एक खास योजना की शुरुआत की है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
असम सरकार बाल विवाह को रोकने और शादियों का रजिस्ट्रेशन करवाने को बढ़ावा देने के उद्येश्य से इस खास स्कीम को शुरू की है। अरुंधति स्वर्ण योजना के तहत राज्य की हर लड़की को शादी के समय 10 ग्राम सोना उपहार में दिया जाएगा। इस स्कीम की शरुआत अगले साल के जनवरी से हो जाएगी।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अरुंधति स्वर्ण योजना का फायदा लेने के लिए कुछ शर्तें भी हैं। इस स्कीम का फायदा उसी व्यस्क दुल्हन को मिलेगा जिसने 10वीं तक पढ़ाई की हो और अपनी शादी को रजिस्टर्ड करवाया हो। वहीं इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की सलाना आय पांच लाख से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस स्कीम के तहत लाभ लड़की की पहली बार शादी पर ही मिलेगा और इसे स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत रजिस्टर कराना होगा। अरुंधति स्वर्ण योजना में सोना फिजिकल फॉर्म में न देकर बैंक के माध्यम से पैसे दिए जाएंगे। शादी के रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन के बाद 30,000 रुपये दुल्हन के बैंक अकाउंट में जमा किए जाएंगे। इसके बाद सोने खरीद की रसीद जमा करनी होगी।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
10 ग्राम सोने के लिए 30,000 रुपये का अमाउंट पूरे साल सोने की औसत कीमत पर गौर करने के बाद तय किया गया है। इसे हर बजट में संशोधित किया जाएगा. शादी को डिप्टी कमिश्नर्स के ऑफिसेज के अलावा सर्किल ऑफिसेज में भी पंजीकृत कराने की अनुमति दी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।