सब्सक्राइब करें

Country Without Villages: दुनिया के इस इकलौते देश में नहीं है एक भी गांव, जानें इसकी कहानी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 11 May 2026 12:52 PM IST
सार

Country without villages: दुनिया के अधिकतर देशों चाहे अमेरिका हो, चीन या भारत में गांवों का अस्तित्व अब भी कायम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है, जहां गांवों की यह तस्वीर पूरी तरह गायब है।

विज्ञापन
Country without villages why this country has no villages know this urbanization country fact
बिना गांव वाला देश - फोटो : Amar Ujala

Zero Villages Country: जब हम किसी देश की पहचान की बात करते हैं, तो आंखों के सामने सबसे पहले उसकी संस्कृति की तस्वीर उभरती है और इस तस्वीर के रंग अक्सर गांवों से ही आते हैं। मिट्टी की खुशबू, खेतों की हरियाली, आपसी अपनापन और सादगी भरा जीवन, यही वो तत्व हैं जो किसी भी देश की असली आत्मा को जीवंत बनाते हैं। खासकर भारत जैसे देशों में गांव सिर्फ जगह नहीं, बल्कि परंपराओं और प्रकृति से गहरे रिश्ते का प्रतीक हैं, जहां सामूहिक जीवनशैली आज भी सांस लेती है। यही वजह है कि दुनिया के अधिकतर देशों चाहे अमेरिका हो, चीन या भारत में गांवों का अस्तित्व अब भी कायम है।



liens: चांद पर दिखीं रहस्यमयी वस्तुएं, अंतरिक्ष यात्री का चौंकाने वाला दावा, UFO से जुड़ी फाइलों में क्या है?

Trending Videos
Country without villages why this country has no villages know this urbanization country fact
बिना गांव वाला देश - फोटो : AdobeStock

लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां गांवों की यह तस्वीर पूरी तरह गायब है। यह देश है सिंगापुर एक ऐसा सिटी-स्टेट, जहां आपको पारंपरिक गांव या ग्रामीण जीवन की झलक नहीं मिलेगी। यहां का हर कोना आधुनिकता में डूबा हुआ है। न खेत-खलिहान, न कच्चे रास्ते सिर्फ ऊंची इमारतें, बेहतरीन सड़कें और अत्याधुनिक सुविधाएं। सिंगापुर पूरी तरह से शहरी ढांचे में ढला हुआ देश है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Country without villages why this country has no villages know this urbanization country fact
बिना गांव वाला देश - फोटो : AdobeStock

हालांकि, इसकी कहानी हमेशा ऐसी नहीं थी। इतिहास के पन्ने पलटें तो पता चलता है कि आज का यह चमकता-दमकता देश कभी छोटे-छोटे मछुआरों के गांवों से बना था। 1970 के दशक तक यहां 200 से ज्यादा गांव मौजूद थे, जहां बड़ी आबादी पारंपरिक तरीके से जीवन जीती थी। फिर आया बदलाव का दौर और इस बदलाव की नींव पड़ी इसकी रणनीतिक स्थिति से। 19वीं सदी में जब सिंगापुर ब्रिटिशों के लिए एक अहम व्यापारिक केंद्र बना, तब से यहां विकास की रफ्तार तेज हो गई। प्रमुख समुद्री मार्गों के पास होने के कारण यह देश धीरे-धीरे वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था का बड़ा केंद्र बन गया।
 

Country without villages why this country has no villages know this urbanization country fact
बिना गांव वाला देश - फोटो : AdobeStock

सीमित जमीन, लेकिन असीम सोच
सिंगापुर के पास जमीन कम थी, लेकिन सोच बड़ी। इसी सोच के साथ सरकार ने योजनाबद्ध शहरीकरण को अपनाया। धीरे-धीरे गांवों को हटाकर उनकी जगह ऊंची इमारतें, आधुनिक अस्पताल, स्कूल और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया गया।
 

विज्ञापन
Country without villages why this country has no villages know this urbanization country fact
बिना गांव वाला देश - फोटो : AdobeStock

आज नतीजा सबके सामने है, सिंगापुर दुनिया के सबसे विकसित, साफ-सुथरे और व्यवस्थित देशों में शुमार है। यहां की जीवनशैली, अनुशासन, आधुनिक सुविधाएं और मजबूत ढांचा इसे बाकी देशों से अलग पहचान देते हैं। यह देश इस बात का उदाहरण है कि सही योजना और दूर दृष्टि से एक छोटा-सा राष्ट्र भी दुनिया में बड़ी पहचान बना सकता है।

Burj Khalifa: आखिर किसकी है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत? जानें बुर्ज खलीफा से जुड़ी हैरान करने वाली बातें

West Bengal: कोलकाता से दार्जिलिंग तक यहां का हर कोना है खास, ये हैं पश्चिम बंगाल के 10 प्रमुख शहर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed