Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Devils sea or Dragon Triangle of Japan Mystery Why Ships and Planes Disappear in This Ocean Region
{"_id":"68b58f9b1b4008acf2027c0d","slug":"devils-sea-or-dragon-triangle-of-japan-mystery-why-ships-and-planes-disappear-in-this-ocean-region-2025-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bermuda Triangle: क्यों इस समुद्री इलाके में आते ही लापता हो जाते हैं जहाज? जानिए आखिर क्या है रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Bermuda Triangle: क्यों इस समुद्री इलाके में आते ही लापता हो जाते हैं जहाज? जानिए आखिर क्या है रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:00 PM IST
सार
Bermuda Triangle: बरमूडा ट्राएंगल का नाम आते ही लोगों के मन में पहला सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर क्यों इस क्षेत्र में समुद्री जहाज अचानक लापता हो जाते हैं? आसमान में उड़ते जहाज भी नहीं बच पाते, वो भी गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्यों इस समुद्री इलाके में आते ही लापता हो जाते हैं जहाज?
- फोटो : Adobe Stock
Bermuda Triangle: बरमूडा ट्राएंगल का नाम आते ही लोगों के मन में पहला सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर क्यों इस क्षेत्र में समुद्री जहाज अचानक लापता हो जाते हैं? आसमान में उड़ते जहाज भी नहीं बच पाते, वो भी गायब हो जाते हैं। ज्यादातर लोगों को यही जानकारी है कि दुनिया में सिर्फ एक ही बरमूडा ट्राएंगल है, लेकिन जापान का एक समुद्री इलाका भी अब बरमूडा ट्राएंगल के नाम से जाना जाता है। इसका कारण यह है कि यहां वर्षों से जहाज गायब हो रहे हैं, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पूरी दुनिया को बरमूडा ट्राएंगल जैसे रहस्यमयी समुद्री इलाके के बारे में जानकारी है, लेकिन जापान का यह समुद्री इलाका भी बहुत खतरनाक माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरमूडा ट्राएंगल की तरह यहां भी अब तक 10 से अधिक समुद्री जहाज गायब हो चुके हैं। साल 2012 में भी चीन से जापान जा रहा एक जहाज इस इलाके में आते ही अचानक गायब हो गया था। इस जहाज में 19 क्रू मेंबर्स सवार थे, लेकिन आज तक न तो उनका कोई पता चला और ना ही जहाज के मलबे के बारे में ही कोई जानकारी हाथ लगी।
Trending Videos
2 of 5
क्यों इस समुद्री इलाके में आते ही लापता हो जाते हैं जहाज?
- फोटो : Adobe Stock
जापान का यह इलाका 'डेविल सी' के नाम से जाना जाता है। चीन के एक प्रोफेसर और पैरानॉर्मल एक्टिविटीज के एक्सपर्ट जुनिची याओई ने इस रहस्यमयी इलाके के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने डेविल सी के ऊपर एक डॉक्यमेंट्री भी जारी की थी। उनका कहना था कि डेविल सी धरती का दूसरा बरमूडा ट्राएंगल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
क्यों इस समुद्री इलाके में आते ही लापता हो जाते हैं जहाज?
- फोटो : Freepik
हैरान करने वाली बात तो ये है कि डेविल सी का ये इलाका भी बरमूडा ट्राएंगल की तरह ही त्रिकोणीय है। यही कारण है कि इसे दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्राएंगल कहा जाने लगा है। इस समुद्री क्षेत्र में होने वाली रहस्यमयी घटनाओं की वजह से जापान सरकार ने इस पूरे समुद्री क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित किया है।
क्यों इस समुद्री इलाके में आते ही लापता हो जाते हैं जहाज?
- फोटो : Freepik
इस इलाके को लोग ड्रैगन ट्राएंगल के नाम से भी जानते हैं। उनका मानना है कि यहां जिस तरह से रहस्यमयी घटनाएं घट रही हैं, हो न हो यहां जरूर किसी समुद्री ड्रैगन का हाथ है। समुद्री क्षेत्र में घट रही घटनाएं वर्षों से जारी हैं।
क्यों इस समुद्री इलाके में आते ही लापता हो जाते हैं जहाज?
- फोटो : Freepik
साल 1955 में जापान के 9 युद्धक विमान, जिसमें कुछ मालवाहक जहाज भी थे, अचानक इस इलाके से गायब हो गए थे। बाद में इन जहाजों का पता लगाने के लिए जापान ने अपना एक विशेष जहाज भी भेजा था, लेकिन कुछ दिनों बाद वो जहाज भी रहस्यमयी तरीके से इस इलाके से गायब हो गया था। इन्हीं घटनाओं के बाद से इस इलाके को प्रतिबंधित कर दिया गया और इसे ड्रैगन ट्राएंगल और डेविल सी नाम दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।