फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dinosaurs: ज्वालामुखी और क्षुद्रग्रह से नहीं मरे थे डायनासोर? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 02 Oct 2023 01:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 01:33 PM IST
विज्ञापन
Dinosaurs: New computer analysis hints volcanism killed the dinosaurs, not an asteroid
New computer analysis hints volcanism killed the dinosaurs - फोटो : iStock

Dinosaurs: धरती पर मौजूद डायनासोर का खात्मा कैसे हुआ? सदियों से लोगों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है। वैज्ञानिक मानते हैं कि धरती पर उल्कापिंडों की बारिश या ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से डायनासोर का अस्तित्व समाप्त हुआ था। हालांकि, अब इस बीच शोधकर्ताओं ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि दो जहरीली गैसों से डायनासोर की मौत जुड़ी है। अमेरिका के डार्टमाउथ कॉलेज के दो भूवैज्ञानिक ब्रेनहिन केलर और अलेक्जेंडर कॉक्स ने यह निष्कर्ष निकाला है।

उन्होंने इस सवाल की जांच करने के लिए एक नया तरीका विकसित किया है। वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर मॉडल के माध्यम से डायनासोर के मौत की वजह से खोजने का दावा किया है। एक प्रसिद्ध साइंस जर्नल में यह शोध प्रकाशित किया गया है। डायनासोर की मौत के मामले में ज्यादातर अध्ययन की शुरुआत यह मानकर की जाती है कि 66 मिलियन साल पहले क्षुद्रग्रह के हमले या ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से विल्पुत हुए थे। 

Dinosaurs: New computer analysis hints volcanism killed the dinosaurs, not an asteroid
New computer analysis hints volcanism killed the dinosaurs - फोटो : iStock

डायनासोर की विलुप्त होने को लेकर केलर और कॉक्स संभवत: कम मानवीय पूर्वाग्रह के साथ शोध की शुरुआत करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कंप्यूटर मॉडलिंग की मदद ली। डेटा प्राप्त करने के लिए उन्होंने समुद्र के नीचे खोदी गई तलछट के बेलनाकार कोर को देखा। वो फोरामिनिफेरा नामक सूक्ष्मजीवों से भरी धरती की परते हैं। तलछट समय के साथ समुद्र की अम्लता और पर्यावरण में कार्बन और सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा के बारे में जानकारी देते हैं। 
 
Dinosaurs: New computer analysis hints volcanism killed the dinosaurs, not an asteroid
New computer analysis hints volcanism killed the dinosaurs - फोटो : iStock

इस वजह से हुई थी मौत

अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस के जर्नल में अध्ययन प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन में ब्रेनहिन केलर और अलेक्जेंडर कॉक्स ने दावा किया है कि कार्बन और सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने से डायनासोर की मौत हुई थी। 

Saturn Ring Mystery: शनि ग्रह के छल्लों का कैसे हुआ निर्माण? नासा ने रहस्य से उठाया पर्दा, चांद से है संबंध
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dinosaurs: New computer analysis hints volcanism killed the dinosaurs, not an asteroid
New computer analysis hints volcanism killed the dinosaurs - फोटो : iStock

उन्होंने दावा किया है कि इस दो गैसों की विनाश की भूमिका थी। इससे डायनासोर और धरती पर 75 फीसदी जीवन नष्ट हो गया था। हालांकि के वैज्ञानिक के बीच इस बात पर बहस छिड़ी है कि क्या वे किसी क्षुद्रग्रह के हमले से या ज्वालामुखी विस्फोटों की वजह से प्रभावित हुए थे। 

Trending News: घर में पूरी रात भागता रहा कुत्ता, सीसीटीवी में नजर आई डरावनी चीज, महिला के उड़ गए होश

विज्ञापन
Dinosaurs: New computer analysis hints volcanism killed the dinosaurs, not an asteroid
New computer analysis hints volcanism killed the dinosaurs - फोटो : iStock

बेहद कम प्रभाव था क्षुद्रग्रह के हमले का 

 केलर और कॉक्स ने अपने अध्ययन को पुख्ता करने के लिए अलग-अलग परिदृश्यों का अनुकरण किया। उन्होंने समुद्री कोर से मिले सबूतों को देखते हुए संभावनाओं की गणना के लिए मार्कोव चेन मॉन्टे कार्लो स्टेटिक्स मॉडल का इस्तेमाल किया है।

Space News: चीन के अंतरिक्ष यात्रियों का अनोखा प्रयोग, स्पेस स्टेशन में जला दी मोमबत्ती, देखिए फिर क्या हुआ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed