फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: भारत में इन जगहों पर नहीं मनाया जाता है दिवाली का त्योहार, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Mon, 24 Oct 2022 10:50 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 deepawali is not celebrated keral these places in india know what is the reason
भारत में इन जगहों पर नहीं मनाया जाता है दिवाली का त्योहार - फोटो : iStock

Diwali 2022: भारत में दीपावली का त्योहार (Diwali 2022) बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल लोगों को रोशनी के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। हिंदू धर्म में दीपावली को बेहद खास माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके अलावा लोग अपने घर और मंदिरों में दीपक जलाते हैं। भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में भी दिवाली मनाई जाती है। 



लेकिन देश में कई ऐसी जगहे हैं जहां पर दीपावली (Deepawali 2022) का त्योहार नहीं मनाया जाता है। इन जगहों पर लोग दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा भी नहीं करते हैं और न ही पटाखे जलाते हैं। अब आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी और यकीन नहीं हो रहा होगा। आइए जानते हैं कि भारत के इन जगहों पर आखिर रोशनी का त्योहार दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती हैं और इसके पीछे की मान्यता क्या है? 

Diwali 2022 deepawali is not celebrated keral these places in india know what is the reason
भारत में इन जगहों पर नहीं मनाया जाता है दिवाली का त्योहार - फोटो : iStock
जानिए क्यों मनाई जाती है दिवाली (Diwali 2022) 

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, त्रेता युग में भगवान श्रीराम लंकापति रावण का वध करने के बाद कार्तिक अमावस्या के दिन माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटकर आए थे। भगवान राम के अयोध्या वापस आने की खुशी और उनके स्वागत में दीप जलाकर दिवाली मनाई गई थी। तब से ही हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। 
Diwali 2022 deepawali is not celebrated keral these places in india know what is the reason
भारत में इन जगहों पर नहीं मनाया जाता है दिवाली का त्योहार - फोटो : iStock
मां लक्ष्मी-भगवान गणेश की होती है पूजा

इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्तूबर (सोमवार) को मना जाएगा। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माना जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से सभी परेशानियां खत्म होती हैं और घर में धन की कमी नहीं होती है। 

Bride Groom Video: दुल्हन ने शादी के दिन फोन पर दूल्हे की लगाई डांट, बोली- जरूरत नहीं है आने की
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 deepawali is not celebrated keral these places in india know what is the reason
भारत में इन जगहों पर नहीं मनाया जाता है दिवाली का त्योहार - फोटो : iStock
यहां नहीं मनाई जाती है दिवाली

भारत के केरल राज्य में दीपावली नहीं मनाई जाती है। राज्य के सिर्फ कोच्चि शहर में ही धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि इस राज्य में लोग दिवाली क्यों नहीं मनाते हैं? यहां पर दिवाली नहीं मनाए जाने के पीछे कुछ कारण हैं। 
विज्ञापन
Diwali 2022 deepawali is not celebrated keral these places in india know what is the reason
भारत में इन जगहों पर नहीं मनाया जाता है दिवाली का त्योहार - फोटो : iStock

मान्यता है कि केरल के राजा महाबली की दिवाली के दिन मौत हो गई थी। इसकी वजह से तब से यहां पर दिवाली नहीं मनाई जाती है। केरल में दिवाली न मनाने की पीछे दूसरी वजह यह भी है कि हिंदू धर्म के लोग बहुत कम हैं। यह भी बताया जाता है कि राज्य में इस समय बारिश होती है जिसकी वजह से पटाखे और दीये नहीं जलते हैं। 

अनोखी परंपरा: आखिर छत्तीसगढ़ के इस गांव में क्यों मनाई जाती है एक हफ्ते पहले दिवाली, ये है वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed