Interesting Facts: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में ठिठुरन है। कुछ जगहों पर ठंड के नए रिकॉर्ड्स बन रहे हैं, बहुत से जगहों पर तो तापमान माइनस में चला गया है। ऐसे में लोगों के दिमाग में सवाल आता है कि आखिर दुनिया का सबसे ठंडा जगह कहां है और वहां कितना तापमान होता है? जाहिर है कि वहां तापमान माइनस में होगा। बता दें कि अंटार्कटिका महाद्वीप पर स्थित डोम फूजी स्टेशन दुनिया की सबसे ठंडी जगह है। यह एक जापानी रिसर्च सेंटर है जो समुद्र तल से 3810 मीटर ऊपर है। 2010 में यहां -92.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो एक रिकॉर्ड है। यह तापमान इतना कम है कि पलक झपकते ही पानी बर्फ बन जाता है और इंसान थोड़ी देर में ही जम सकता है। यहां का औसत तापमान लगभग -54 डिग्री सेल्सियस रहता है।
Zara Hatke: ये है दुनिया की सबसे ठंडी जगह, जहां पलक झपकते ही जम जाता है पानी, इतना है तापमान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 10 Jan 2025 04:15 PM IST
सार
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जुड़ी कई खबरें आ रही हैं। कुछ जगह ऐसे भी हैं जहां का तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में कई लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि आखिर पृथ्वी की सबसे ठंडी जगह कौन सी है? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन