अजब-गजब: धरती पर सभी इंसान हैं एलियंस! इस ग्रह से आया है जीवन, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने तीन कार्बन युक्त उल्कापिंडों, मुर्चिसन, मुर्रे और टैगिश लेक की हाइेटक तरीके से जांच की है। जापान की होक्काइडो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर यासुहिरो ओबा का कहना है कि हमने न्यूक्लियोबेस समेत कई जैविक सामग्रियां पाई हैं। यह जैविक सामग्री इंसाने के जीवन के जरुरी ब्लॉक्स हैं
होक्काइडो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का कहना है कि ये जैविक सामिग्रियां क्षुद्रग्रहों, उल्कापिंडों, धूमकेतुओं और ग्रहों की धूल के कणों से चार अरब साल पहले धरती पर लाई गई होंगी। उनका कहना है कि जब धरती पर अंतरिक्ष के मलबे की बारिश हो रही होगी।
धरती पर ऐसे आया जीवन
यासुहिरो ओबा मानते हैं कि अंतरिक्ष से आने वाली सामग्रियों की धरती पर जीवन को विकसित करने में अहम भूमिका रही है। उन्होंने इस खोज को बेहद रोमांचक बताया है। उनका कहना है कि इससे हमारी समझ का विस्तार होता है कि जीवन की शुरुआत कैसे हुई।
उन्होंने बताया कि धरती पर जीवन का आधार, डीएनए और आरएनए के निर्माण के लिए दो तरह के न्यूक्लियोबेस की जरूर पड़ती है जिनको पाइरीमिडीन और प्यूरीन कहते हैं। इससे पहले सिर्फ उल्कापिंडों में प्यूरीन मिला था।