{"_id":"5d346c228ebc3e6cb90892cf","slug":"eddie-collins-give-big-rewards-for-his-dog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने खोये हुए कुत्ते को पाने के लिए सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार है ये शख्स","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अपने खोये हुए कुत्ते को पाने के लिए सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार है ये शख्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर कोई अपने पालतू जानवरों से बेशुमार प्यार करता है। उनके बीमार पड़ने पर घर के सदस्यों को चिंता हो जाती है। उनके हर चीज का ख्याल रखते हैं। लेकिन इस शख्स ने जो अपने पालतू जानवर के प्रति प्यार जाहिर किया है ऐसा कोई नहीं कर सकता। दरअसल, अमेरिकी शहर टस्कन के रहने वाले एडी कोलिन्स अपने पालतू कुत्ते को ढूंढ कर लाने वाले के लिए अपना सबकुछ देने को तैयार हैं। एडी की पालतू कुतिया चिहुआहुआ जेनी अप्रैल महीने से गुम है। एंडी उसे ढूंढने की पूरी कोशिश कर चुके हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : pixabay
एडी ने शहर में जेनी के पोस्टर्स लगवाए हैं। इस पोस्टर्स में घोषणा किया गया है कि जेनी के बारे में जानकारी देने वाले को वह एक बेडरूम का अपार्टमेंट, वर्कशॉप और प्लॉट देंगे। एडी ने जेनी के बारे में बताते हुए कहा कि वह बहुत कोशिश कर चुके हैं जो कोई भी मुझे लौटा देगा उसे बिना पूछे ये सारी चीजें दे देंगे। केवल जेनी चाहिए। उसके बिना जिंदगी का एक पल बिताना भी मुश्किल हो गया है।
3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : social media
जेनी की तस्वीर में लिखा है, ‘‘क्या आपने मुझे देखा है? मेरे पिता मुझे ढूंढ रहे हैं। अगर आप मेरी घर वापस पहुंचने में मदद करेंगे तो मेरे पिता आपको घर और प्लॉट देंगे। अगर आपको पता है कि मैं कहां हूं तो प्लीज उन्हें बताएं ताकि वे मुझे घर ले जाएं। ऐसा करने से मेरे पापा का सब कुछ आपका होगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
तीन हफ्ते से सोशल मीडिया पर माई नेम इज जेनी नाम से कैंपन चल रहा है। एडी उम्मीद करते हैं कि इस तरह जेनी को ढूंढने में आसानी होगी। मेरे लिए तो बस जिंदगी मायने रखती है, यह नहीं कि यह किसकी जिंदगी है, किसी गिलहरी की या किसी कुत्ते की।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : pixabay.com
मेरे लिए जेनी सबसे अहम है और बाकी सारी चीजें बाद में। वह मेरी जिंदगी है, मुझे बेहद प्यारी है और मेरे परिवार का अहम हिस्सा भी। उसके लिए तो मैं अपना सब कुछ कुर्बान कर सकता हूं। हालांकि, बदकिस्मती से जेनी अभी तक नहीं मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।