{"_id":"61fbca9789a77455a32d5710","slug":"egypt-archaeologists-found-2000-years-old-ago-50-mummies-know-the-mystery-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: मिस्र में मिला 2000 साल पुराना कब्रिस्तान, पुरातत्वविदों ने किया हैरान करने वाला खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: मिस्र में मिला 2000 साल पुराना कब्रिस्तान, पुरातत्वविदों ने किया हैरान करने वाला खुलासा
पूरी दुनिया में मिस्र एक ऐसा देश है जहां ममियां पाई जाती हैं। मिस्र में जब लोगों की मृत्यु हो जाती थी तब उनके मृत शरीर को विशेष तरह के रसायनों में लपेटकर उन्हें सुरक्षित रखा जाता था। ममियों पर कई हॉलीवुड फिल्में भी बन चुकी हैं। दुनिया भर के आर्कियोलॉजिस्ट्स भी इन ममियों पर खोज करते रहते हैं। इसी कड़ी में मिस्र में कुछ आर्कियोलॉजिस्ट्स इन ममियों के बारे में अध्ययन करने के लिए खुदाई कर रहे थे। खुदाई के दौरान उन्हें एक ऐसे राज का पता चला जिसकी उन्होंने कभी कल्पना ही नहीं की थी। ये आर्कियोलॉजिस्ट्स ममी की तलाश कर रहे थे तभी उनके हाथ एक पारिवारिक कब्रिस्तान लगा। जहां उन्हें एक साथ 50 की संख्या में लाशें दफन मिलीं। इन लाशों को देखकर आर्कियोलॉजिस्ट्स ने ये अनुमान लगाया है कि ये ममियां हजारों साल पुरानी हो सकती हैं। आइए इन ममियों के बारे में विस्तार से जानते हैं........
2 of 5
मिस्र में मिला 2000 साल पुराना "पारिवारिक कब्रिस्तान"
- फोटो : istock
आर्कियोलॉजिस्ट्स के एक दल ने इस पारिवारिक कब्रिस्तान को 2 फरवरी 2019 को खोजा था। ये कब्रिस्तान मिस्र की राजधानी कैरो से 211 मील दूर गालेब में मिला है। इस कब्रिस्तान में जो सबसे बड़ी हैरानी की बात सामने आई वो ये है कि 50 ममियों में 12 बच्चों की ममियां थीं। अब बच्चों की ममियां मिलने से इस तर्क पर सवाल उठने लगे हैं कि जिसमें माना जाता था कि सिर्फ बड़ों की लाशों को ही ममियों में बदला जाता था। हालांकि, अभी तक ये ममियां किसकी हैं इसकी पहचान नहीं हो पाई है।
3 of 5
मिस्र में मिला 2000 साल पुराना "पारिवारिक कब्रिस्तान"
- फोटो : istock
आर्कियोलॉजिस्ट्स की टीम के लिए पूरे परिवार के कब्रिस्तान का मिलना काफी हैरान करने वाला था। दरअसल, एक साथ किसी परिवार के 50 लोगों की एक साथ ममी मिलना कोई आम बात नहीं है। हालांकि, ये खोज काफी खास हो सकती है, क्योंकि इसमें 12 बच्चों की ममियां मिली हैं। अब आर्कियोलॉजिस्ट्स की टीम को ये जानने में मदद मिलेगी कि लाशों को ममी बनाने का क्या तरीका था?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिस्र में मिला 2000 साल पुराना "पारिवारिक कब्रिस्तान"
- फोटो : istock
अभी तक अध्ययन में ये बात सामने आई हैं कि ये सारी ममियां एक ही परिवार की हैं। ये परिवार उच्च मध्यम वर्गीय परिवार का हो सकता है। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि ये परिवार पटोलेमस काल का है।
विज्ञापन
5 of 5
मिस्र में मिला 2000 साल पुराना "पारिवारिक कब्रिस्तान"
- फोटो : istock
इसका मतलब ये है कि इस परिवार की मृत्यु 350 BC में हुई होगी और उसी समय इनकी लाशों को ममी में बदल दिया गया होगा। Egypt’s Supreme Council of Antiquities के सेक्रेटरी जनरल के अनुसार, अभी तक किसी भी ममी के ताबूत पर किसी का नाम नहीं लिखा है,लेकिन ये तय है कि ये ममियां दो हजार साल पुरानी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।