{"_id":"5ff007c28ebc3e3b9b101632","slug":"egypt-spa-offers-snake-massages-for-relaxation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब मामला: इस देश में सांपों से किया जा रहा मसाज, पीठ पर छोड़ दिए जाते हैं 28 तरह के सांप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजीबोगरीब मामला: इस देश में सांपों से किया जा रहा मसाज, पीठ पर छोड़ दिए जाते हैं 28 तरह के सांप
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sat, 02 Jan 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांपों से मसाज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
थकान और दर्द से राहत पाने के लिए या फिर मन के शांति के लिए लोग तेल, क्रीम या फिर कई तरह की जड़ी-बूटियों से मालिश करवाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी स्नैक मसाज यानी सांपों से शरीर से मालिश करवाने के बारे में सुना है। आपको यह बात थोड़ी सी अजीब जरूर लग रही होगी कि सांप से मसाज कराने की हिम्मत किसकी हो सकती है, लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है।
2 of 5
सांपों से मसाज
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मिस्र के एक स्पा सेंटर में लोगों को स्नैक मसाज दिया जा रहा है। इस मसाज को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि इससे शरीर को बेहद आराम मिलता है और दर्द भी खत्म हो जाता है। मिस्र की राजधानी काहिरा में एक ऐसा स्पा सेंटर है, जिसमें लोग कई प्रकार की मालिशों में से स्नैक मसाज को भी चुन सकते हैं। हालांकि, स्नैक मसाज के दौरान गैर विषैले सांपों का इस्तेमाल किया जाता है।
3 of 5
सांपों से मसाज
- फोटो : सोशल मीडिया
स्नैक मसाज के दौरान लोगों की पीठ और चेहरे पर जीवित सांपों को छोड़ दिया जाता है। इस मसाज से लोगों को शरीर में हो रहे दर्द से राहत मिलती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, स्नैक मसाज के दौरान पहले ग्राहक के पीठ पर तेल रगड़ते हैं और फिर उसके बाद अजगर और लगभग 28 विभिन्न प्रकार के गैर-विषैले सांपों को शरीर पर छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांपों से मसाज
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पा के मालिक सफवत सेडकी कहते हैं कि सांप की मालिश "मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को कम करने" के साथ-साथ शरीर में खून के फ्लो को बनाए रखने में मदद करती है।
विज्ञापन
5 of 5
सांपों से मसाज
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पा में एक ग्राहक ने बताया कि स्नैक मसाज कराने के दौरान जब सांपों को उसकी पीठ पर रखा गया था, तो उन्होंने "राहत महसूस की और उनका दर्द भी गायब हो गया। उन्होंने कहा मैं पहले तो घबरा गया कि मेरे शरीर पर कई सांप रेंग रहे हैं, लेकिन थोड़ी ही देर में डर, चिंता और तनाव कम हो गया था और सत्र खत्म होने के बाद मेरा आत्मविश्वास भी काफी बढ़ गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।