Elephant Video: बच्चे के जन्म पर हाथियों के झुंड ने ऐसे मनाया जश्न, दिल जीत लेगा वायरल वीडियो
बच्चा पैदा होने के बाद परिवार के बाकी हाथी हथिनी और बच्चे को घेर लेते हैं। इसके बाद खुश हाथी चिंगाड़ लगाकर परिवार में नए मेहमान का स्वागत करते हैं। अब हाथियों के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो केन्या में स्थित मसाई मारा रिजर्व का है। हाथियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
Elephant gives birth in the Masai Mara reserve in Kenya pic.twitter.com/S2fgl8fm5K
इस वीडियो को ट्विटर पर @Gabriele_Corno नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। एक यूजर ने लिखा है कि हाथी कुछ खास होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा है कि हाथी अद्भुत होते हैं और वह खुशी में उत्सव भी मनाते हैं। वह बहुत से जानवरों की तुलना में होशियार और दयालु होते हैं।
हाथियों के जश्न को लेकर एक यूजर ने लिखा है कि हाथियों का झुंड मां और बच्चे को शिकारियों से बचाने की कोशिश कर रहा है। उसने बताया है शिकारी जानवरों को नवजात की गंध ना मिले इसलिए हाथी गंदगी और घास को खोदते हैं। मैं सोचता हूं यह बहुत सुंदर है। यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि अब तक इससे एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि करीब 45 हजार लोगों ने रिट्वीट किया है। यह वायरल वीडियो आपका भी दिल जीत लेगा।