फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Expensive Vegetables: भारत की सबसे महंगी सब्जियां, कीमत इतनी की सुनकर घूम जाएगा दिमाग

Mon, 21 Oct 2024 01:11 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 21 Oct 2024 01:11 PM IST
विज्ञापन
Expensive Vegetables of india news in hindi
सांगरी का पेड़ - फोटो : Adobe Stock

India's Expensive Vegetables: क्या आपने कभी सोचा है कि भारत की सबसे महंगी सब्जी कौन सी है? आपकी राय में शायद ब्रोकली, मशरूम या शिमला मिर्च हो सकती है, लेकिन आप गलत हैं। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। देखा जाए तो सब्जियां हमारे रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा हैं। ये हमें पोषण प्रदान करती हैं और स्वस्थ रखती हैं। कुछ सब्जियां इतनी कीमती होती हैं कि आम आदमी इसको खरीदने के बारे में सोच भी नहीं पाता है। यही वजह है कि बहुत से लोग इन सब्जियों के नाम भी नहीं जानते हैं। इसलिए आइए इस लेख में भारत की सबसे महंगी सब्जियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Expensive Vegetables of india news in hindi
गुच्छी मशरूम - फोटो : X/@pahadinaari

गुच्छी मशरूम
यह सामान्य मशरूम से बहुत अलग होता है। गुच्छी मशरूम भारत में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों में पाया जाता है। इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये से 50 हजार रुपये प्रति किलो तक होती है। यह इतना महंगा इसलिए है क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से उगता है। गुच्छी मशरूम का स्वाद काफी लाजवाब होता है और इसके कई तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं।
 

Expensive Vegetables of india news in hindi
सांगरी की सब्जी - फोटो : Adobe Stock

सांगरी
यह सब्जी राजस्थान में पाई जाती है। इसकी कीमत करीब 2000 रुपये प्रति किलो तक होती है। सांगरी को सूखाकर इस्तेमाल किया जाता है और इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है। इसे दाल और सब्जी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Expensive Vegetables of india news in hindi
बस्तर बोड़ा - फोटो : X/@bullzaar

बस्तर बोड़ा
बस्तर बोड़ा छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र का एक विशेष प्रकार का मशरूम है। यह एक तरह का कंद मशरूम है जो साल के पेड़ की जड़ों के पास मिट्टी के नीचे उगता है। इसकी पैदावार जून जुलाई के महीने में अधिक होती है। आमतौर पर बस्तर बोड़ा की कीमत तीन हजार से चार हजार रुपये प्रतिकिलो होता है। इसे 'बस्तर का काला सोना' भी कहा जाता है।
 

विज्ञापन
Expensive Vegetables of india news in hindi
सुखा केर - फोटो : X/@VinoBhojak

सुखा केर
राजस्थानी केर को देशी बेर भी कहा जाता है। सुखे केर की सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है। केर राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है। केर न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसकी कीमत अन्य सब्जियों की तुलना में काफी अधिक होती है, क्योंकि यह सीमित मात्रा में ही पैदा होता है और इसकी मांग बहुत अधिक है। केर का इस्तेमाल अचार, मुरब्बा और अन्य व्यंजनों को बनाने में किया जाता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed