Fish Incubate Eggs Fertilized By Others In Their Mouths: दुनिया में कई तरह के जीव जन्तु पाए जाते हैं। इनमें कई जीव अजीबोगरीब होते हैं और अपनी खूबियों के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही मछली के बारे बताएंगे। यह मछली पिता के समर्पण का अनोखा मिसाल पेश कर रही है। इस अनोखी मछली के बारे में शायद ही लोगों को पता हो। यह मछली की एक ऐसी प्रजाति है जो मछलियों के अंडों को अपने मुंह में रखकर सेती है। अंडों में से बच्चों के बाहर आने तक उनको मुंह में रखती है।
अजब-गजब: मछलियों के अंडों को अपने मुंह में रखकर पालती है ये फिश, जानिए इसके बारे में रोचक तथ्य
मछलियों की यह प्रक्रिया इंसानों में सरोगेसी की तरह है। जैसे सरोगेसी के जरिए दूसरे के बच्चे को कोई महिला अपने गर्भ में रखती है। बिल्कुल उसी तरह यह नर मछली भी दूसरी मछलियों के अंडे को अपने मुंह में सेती है। यह मछली ऐसा क्यों करती है इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
पानी के अंदर सीधे जानवरों के लिए अपने अंडों और बच्चों को बचाना कठिन होता है। उनके अंडे को कोई नुकसान न पहुंचा दे इसलिए मछलियों की कई प्रजातियां माउथब्रूडिंग करती हैं। क्योंकि मुंह पर किसी शिकारी की नजर नहीं जाती है।
चार्ल्स डार्विन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी इलाके में माउथब्रूडिंग की प्रक्रिया को दो मछलियों में खोजा है। अंडे को सुरक्षित रखने वाली इन मछलियों का नाम है नर नेओरियस ग्रेफी और ग्लोसामिया एप्रियन। बायोलॉजी लेटर्स में इस शोध को प्रकाशित किया गया है।
कीचड़ से भरी नदियों में रहती हैं मछलियां
अंडों को मुंह में सुरक्षित रखने वाली यह दोनों मछलियां कीचड़ वाली नदियों में रहती हैं। इसकी वजह से इनके व्यवहार के बारे में पता करना कठिन है। अभी तक जो भी पता चला है वो क्वैरियम के माध्यम से सामने आया है। शोधकर्ताओं ने हर प्रजाति की सैकड़ों मछलियों पर रिसर्च किया है जिससे यह पता चल जाए कि जिन अंडों की देखभाल ब्रूडर करते हैं वो उन्हीं के हैं या दूसरे किसी के।
