सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: 5 तोतों की वजह से बदनाम हुआ चिड़ियाघर, पर्यटकों को इस तरह करते थे परेशान

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 01 Dec 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
Five parrots removed from England zoo because they abusing people
5 तोतों की वजह से बदनाम हुआ चिड़ियाघर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

अक्सर आपने किसी तोते को गाते या इंसानी भाषा बोलते हुए देखा होगा। तोता एक ऐसा पक्षी है जो इंसानों की भाषा बोल लेता है, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अपने इसी बोलने वाली हुनर से कुछ तोते चिड़ियाघर की नाक कटवा देंगे? जी हां, ये बिल्कुल सच है। ब्रिटेन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां के एक चिड़ियाघर से 5 तोतों को हटाना पड़ गया, क्योंकि वो लोगों को गंदी-गंदी गाली देने लगे थे। 

ये तोते चिड़ियाघर में घूमने आ रहे लोगों और बच्चों को बेहद गंदी-गंदी गाली देने लगे थे, जिससे चिड़ियाघर को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल इन तोतों की हरकतों को देखते हुए इन्हें तुरंत चिड़ियाघर से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये पांच तोते एक साथ कुछ समय क्वारंटीन में थे, जिसके बाद से उनमें ये बदलाव देखा गया। 

Trending Videos
Five parrots removed from England zoo because they abusing people
5 तोतों की वजह से बदनाम हुआ चिड़ियाघर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

ब्रिटेन के लिंकनशायर वन्यजीव पार्क में कुछ दिन पहले ही पार्क के अधिकारियों ने एरिक, जेड, एल्सी, टायसन और बिली नाम के ग्रे कलर के इन पांच तोते अलग-अलग लोगों से लिया था और इसके बाद पांचों को एक साथ एक ही पिंजरे में क्वारंटीन में रखने का फैसला लिया था। उसके कुछ ही दिनों में अधिकारियों के पास इन तोतों की शिकायत पहुंचने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five parrots removed from England zoo because they abusing people
5 तोतों की वजह से बदनाम हुआ चिड़ियाघर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

पार्क के कर्मचारियों के अनुसार पहले ये तोते आपस में ही एक दूसरे को गालियां दे रहे थे और इसके बाद वहां आने वाले लोगों को भी इन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। पार्क के अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि एक साथ रहने के दौरान इन तोतों ने आपस में गालियां देना सीख लिया होगा।  

Five parrots removed from England zoo because they abusing people
5 तोतों की वजह से बदनाम हुआ चिड़ियाघर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

इस बारे में वन्यजीव पार्क के चीफ एग्जीक्यूटिव स्टीव निकोल्स ने बताया कि यहां सभी लोग हैरान हैं कि ये तोते गालियां दे रहे थे। हम लोग यहां आने वाले बच्चों के बारे में थोड़ा परेशान थे। उन्होंने बताया कि तोतों के मुंह से गालियां सुनकर यहां आने वाले लोग हंसने लगे तो इन तोतों को और बढ़ावा मिला और ये पहले से ज्यादा गालियां देने लगे।

विज्ञापन
Five parrots removed from England zoo because they abusing people
5 तोतों की वजह से बदनाम हुआ चिड़ियाघर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

पार्क के अधिकारियों के मुताबिक तोतों की गालियां सुनकर लोग इनपर हंसते थे और जितना ज्यादा लोग हंसते थे, ये उतनी ज्यादा गालियां देते थे। इसके बाद पार्क में आने वाले बच्चों का ध्यान रखते हुए हमें इन तोतों को वहां से हटाना पड़ा। उम्मीद है कि अलग-अलग होने के बाद ये तोते कुछ नए शब्द सीखेंगे और गालियां देना बंद करेंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed