फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: बराक ओबामा ने यूएफओ देखेने का किया दावा, बोले स्पीड के मामले में अमेरिकी सेना से हैं आगे

Thu, 20 May 2021 10:59 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 20 May 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Former president of America Barack Obama confirms of seeing mysterious UFO
बराक ओबामा - फोटो : Social media
हमने अब तक एलियंस या यूएफओ को साइंस फिक्शन से जुड़ी फिल्मों में देखा है। वहीं दूसरी तरफ कई लोगों का यह दावा है कि एलियंस का अस्तित्व सच में मौजूद है और वह पृथ्वी पर अपनी नजर बनाए रखते हैं। इसी वजह से हमें अक्सर यूएफओ दिखते रहते हैं। इसी कड़ी में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 'द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डन' में कई सनसनीखेज खुलासे किए।
Former president of America Barack Obama confirms of seeing mysterious UFO
यूएफओ - फोटो : Social media
ओबामा ने शो में बताया - "बचपन से ही मैं इन विषयों को लेकर काफी उत्साहित रहा हूं। वहीं 2008 में जब मैं अमेरिका का राष्ट्रपति बना तो एलियंस और बाकी रहस्यमयी विषयों को जानने के लिए काफी उत्सुक था। मैं उन लैब्स के बारे में जानना चाहता था जहां पर एलियंस और उनकी उड़न तश्तरियों को रख कर शोध किया जाता है।"
Former president of America Barack Obama confirms of seeing mysterious UFO
बराक ओबामा - फोटो : Social media
इसके बाद इस बात से पर्दा उठाते हुए ओबामा कहते हैं = "ऐसी कोई भी लैब नहीं है, जहां पर एलियंस या कहें यूएफओ को रखा गया हो। ये सब बातें अफवाह थी। हालांकि एक बात जो सच है वह यह है कि ऐसे कई सारे वीडियो फुटेज हमारे पास हैं, जिनमें अंतरिक्ष में कई सारे यूएफओ को उड़ते देखा जा सकता है। हमने इनका पता लगाने के लिए कई सारे शोध किए पर इनके विषय में हमें कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Former president of America Barack Obama confirms of seeing mysterious UFO
UFO अमेरिका ने यूएफओ के वीडियो जारी किए हैं (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
शो में ओबामा ने यह भी कहा - "रिसर्च के बाद भी हम इन यूएफओ के बारे में तनिक जानकारी भी नहीं जुटा पाए हैं। ये कैसे उड़ते हैं? इनका प्रक्षेपवक्र कैसा होता? ये किन चीजों से बने हैं? इससे जुड़ी कोई जानकारी हमें अब तक नहीं मिल पाई है। वहीं दूसरी तरफ हमने ऐसी कई उड़न तश्तरियां अमेरिका के मिलिट्री बेस के पास देखी हैं, जो अमेरिका के सैन्य बेस को हैरेस करने की कोशिश करती हैं।"
विज्ञापन
Former president of America Barack Obama confirms of seeing mysterious UFO
एलियन यूएफओ - फोटो : Social Media
ओबामा कहते हैं - "हम अब तक इन रहस्यमयी उड़न तश्तरियां या कहें यूएफओ के पैटर्न को समझ नहीं पाएं हैं। तकनीक और स्पीड के मामले में ये अमेरिकी सेना से कहीं ज्यादा आगे हैं।" अंत में बराक ओबामा ने बताया - "हालांकि मेरे पास इन गतिविधियों को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं है, लेकिन ये काफी गंभीर विषय है। इन सब चीजों पर जांच किए जाने की जरूरत है।"    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed