फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

23 दोस्तों के साथ डेट पर पहुंची थी गर्लफ्रेंड, लाखों का बिल देख भाग गया प्रेमी

Thu, 22 Oct 2020 10:08 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 22 Oct 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend reached for a date with 23 friends lover ran away after seeing bill of millions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीन में एक ऐसा ब्लाइंड डेट का मामला सामने आया है, जिसमें गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया ब्वॉयफ्रेंड बिना बिल चुकाए ही चुपके से भाग गया। दरअसल, डेट पर आई लड़की अपने साथ 23 दोस्तों को लेकर आई थी और इनलोगों के खाने का बिल लाखों में चला गया था। बिल चुकाने से बचने के लिए लड़का चोरी से भाग निकला। बता दें कि ये एक ब्लाइंड डेट थी और इससे पहले लड़का और लड़की दोनों सिर्फ फोन और सोशल मीडिया के जरिए ही एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। यह मामला अब सोशल मीडिया और खबरों में छाया हुआ है। 

Girlfriend reached for a date with 23 friends lover ran away after seeing bill of millions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, लड़की ने बताया कि वह लड़के की उदारता के बारे में पता करने के लिए ब्लाइंड डिनर पर 23 दोस्तों को साथ लेकर आई थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन बढ़ते बिल को देखकर लड़का घबरा गया और उसने वहां से बिना बताए भाग निकला। लड़की ने बताया कि डिनर खत्म होने के बाद जब बिल आया, तो उसका प्रेमी वहां से भाग निकला था। ऐसे में लड़की को ही 19,800 युआन (2,17,828 रुपये) का बिल चुकाना पड़ा।
 

Girlfriend reached for a date with 23 friends lover ran away after seeing bill of millions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मां ने तय की थी ब्लाइंड डेट

खबरों के मुताबिक, ब्लाइंड डेट का यह मामला पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत का है। लियू नामक एक युवक अपनी मां द्वारा तय किए गए एक ब्लाइंड डेट पर गया। इससे पहले वो लड़की से कभी नहीं मिला था। हालांकि, रेस्टोरेंट का बिल जब 19,800 युआन आया तो वो वहां से भाग गया। डिनर खत्म होने के बाद लड़की ने जब लियू से संपर्क करने की कोशिश की तो वह कहीं नहीं मिला। ऐसे में थक हारकर लड़की को ही रेस्टोरेंट का बिल चुकाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend reached for a date with 23 friends lover ran away after seeing bill of millions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

रेस्टोरेंट का बिल चुकाने के बाद लड़की इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, तो लियू की खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने जब लियू को पकड़ा, तो उसने केवल दो टेबल के बिल का ही भुगतान करने के लिए तैयार हुआ। इतना सब होने के बाद भी लड़की को 15,402 युआन (1,69,444 रुपये) का भुगतान करना पड़ा।

विज्ञापन
Girlfriend reached for a date with 23 friends lover ran away after seeing bill of millions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीन की सोशल मीडिया में यह खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर भी अधिकांश लोगों ने लियू का ही पक्ष लिया, जबकि उस युवती के व्यवहार की आलोचना की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed