सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: एक ऐसा श्रापित गांव, जहां बड़े होते ही लड़का बन जाती हैं लड़कियां

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 05 Dec 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
girls of la salinas village of Dominican Republic turns into boys after grow up
इस गांव में बड़े होते ही लड़का बन जाती हैं लड़कियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
लड़का या लड़की होना कुदरत की देन है। जन्म से पहले ही हमारा जेंडर तय हो जाता है। लेकिन इंसानों ने इतनी तरक्की कर ली है कि सर्जरी के जरिए अब जेंडर तक बदला जा सकता है। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने सर्जरी के माध्यम से अपना जेंडर बदल दिया है। हालांकि ऐसा सर्जरी के माध्यम से ही संभव है, लेकिन क्या आपको पता है कि धरती पर एक ऐसा भी गांव है जहां एक उम्र के बाद लड़कियां लड़का बन जाती हैं, वो भी बीना किसी सर्जरी के? जी हां, ये बात हैरान करने वाली जरूर है लेकिन बिल्कुल सच है।  


बड़े होने के बाद इस गांव की लड़कियों का जेंडर अपने आप चेंज हो जाता है। इसके बाद यहां की लड़कियां, लड़का बन जाती हैं। आइये आज इस रिपोर्ट में जानते हैं वो गांव कौन सा है और क्यों यहां की लड़कियों के साथ ऐसा होता है... 

 
Trending Videos
girls of la salinas village of Dominican Republic turns into boys after grow up
इस गांव में बड़े होते ही लड़का बन जाती हैं लड़कियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

इस गांव का नाम है ला सेलिनास जो कि डोमिनिकन रिपब्लिक देश में है। इस गांव की कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लड़के में तब्दील होने लगती हैं। लड़कियों के साथ ऐसा क्यों होता है इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं, लेकिन लड़कियों के साथ होने इस बदलाव की वजह से लोग इस गांव को श्रापित गांव मानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
girls of la salinas village of Dominican Republic turns into boys after grow up
इस गांव में बड़े होते ही लड़का बन जाती हैं लड़कियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ला सेलिनास गांव की लड़कियों के लड़का बनने की अजीब बीमारी की वजह से यहां के लोग बेहद परेशान रहते हैं। कई लोग तो ये भी मानते हैं कि इस गांव में किसी अदृश्य शक्ति का साया है। वहीं कुछ बुजुर्ग गांव को श्रापित मानते हैं। इस गांव में ऐसे बच्चों को 'ग्वेदोचे' कहा जाता है। 

girls of la salinas village of Dominican Republic turns into boys after grow up
इस गांव में बड़े होते ही लड़का बन जाती हैं लड़कियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

आलम ये हो गया है कि इस गांव के लोग लड़कियों के पैदा होने घबराने लगे हैं। सिर्फ यहीं नहीं जब गांव में किसी के घर लड़की का जन्म होता है तो उस परिवार में मातम पसर जाता है, क्योंकि उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। इस बीमारी की वजह से गांव में लड़कियों की संख्या भी काफी कम होती जा रही है। 

विज्ञापन
girls of la salinas village of Dominican Republic turns into boys after grow up
इस गांव में बड़े होते ही लड़का बन जाती हैं लड़कियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ये गांव समुद्र किनारे बसा हुआ है और गांव की आबादी करीब 6 हजार है। अजीब रहस्य की वजह से ये गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स कहते हैं कि ये बीमारी 'आनुवंशिक विकार' है। इस गांव में 90 में से 1 एक बच्चा इस बीमारी से ग्रसित होता है। जिन भी लड़कियों को ये बीमारी होती है, एक उम्र के बाद उनके शरीर में पुरूषों जैसे अंग बनने लगते हैं। साथ ही उनकी आवाज भारी होने लगती और शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed