Gregory Foster Man Who Eat 10 Carolina Reaper: दुनिया में लोग अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड बनाने का शौक रखते हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में आए दिन बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाले रिकॉर्ड्स दर्ज किए जाते हैं। इसी कड़ी में एक शख्स ने हाल ही में हैरतअंगेज कारनामा करके रिकॉर्ड बनाया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक शख्स ने दुनिया की सबसे तीखी मिर्च को खाने का रिकॉर्ड बनाया है। कैलिफोर्निया के रहने वाले ग्रेगरी फोस्टर ने 1-2 नहीं बल्कि 10 कैरोलिना रीपर महज 33.15 सेकंड में खा लिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह मिर्च इतनी तीखी है कि इस एक मिर्च से सैकड़ों लोगों का भोजन बनकर तैयार हो सकता है। इसे अपनी जुबान पर रखना भी बहुत मुश्किल है। साल 2017 में कैरोलिना रीपर को दुनिया की सबसे तीखी मिर्च का खिताब भी मिला था। ऐसे में शख्स के इस कारनामे ने सभी को हैरत में डाल दिया है।
Carolina Reaper: दुनिया की सबसे तीखी मिर्च खाकर शख्स ने बनाया रिकॉर्ड, वीडियो देखकर आंखों में आ जाएगा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखें वीडियो-
Which competitor can handle the heat of this Carolina Reaper chilli challenge 🥵️ pic.twitter.com/TDxsLVhLxX
— Guinness World Records (@GWR) July 16, 2023
इस तरह खुद को करते हैं ट्रेंड
ग्रेगरी फोस्टर का कहना है कि वह छोटी और कुछ मीठी मिर्चों को खाकर अभ्यास करते है और खुद को ट्रेंड करते हैं। इसमें खासतौर पर मसल्स मेमोरी और मैकेनिक्स का कमाल होता है। वह एक हॉट सॉस कंपनी के मालिक हैं और वह अपने खेत में खुद मिर्च की खेती भी करते हैं।
इससे पहले ग्रेगरी ने अकेले भी रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन इस बार उनके सामने एक कॉम्पटीटर था। अमेरिका के रहने वाले मिच डोनेली भी उनके साथ रेस में थे, जिन्हें कैरोलिना रीपर प्रेमी भी कहा जाता है। मिच डोनेली एक फुटबॉल कोच और टीचर हैं। दोनों ने एक साथ मिर्च खानी शुरू की लेकिन ग्रेगरी ने ये रेस जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया कि इस रिकॉर्ड को तोड़ना बेहद मुश्किल है।
ग्रेगरी ने इसके स्वाद के बारे में बताते हुए कहा कि कैरोलिना रीपर मिर्च का स्वाद किसी फल जैसा है। शुरुआत में यह मीठा होता है इसके बाद तुरंत यह किसी पिघले हुए लावा जैसा महसूस होने लगता है। वास्तव में यह किसी तरल लावा जैसा है और यह दर्दनाक भी है।