फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कैसे हुआ था धरती का निर्माण, इस गैस के जरिए जल्द उठेगा रहस्य से पर्दा

Fri, 01 Apr 2022 01:18 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 01 Apr 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
Know The Mystery Of How The Earth Was Formed Here In Hindi
कैसे हुआ था धरती का निर्माण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

अरबों साल से धरती की उत्पत्ति को लेकर रहस्य बना हुआ है। हालांकि, समय-समय पर कई वैज्ञानिकों ने धरती की उत्पत्ति को लेकर कई दावे किए हैं, लेकिन अब तक इसके बनने की प्रक्रिया एक रहस्य की तरह बरकरार है। वहीं अब एक ताजा घटना में इस रहस्य से पर्दा उठने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि धरती के अंदरूनी हिस्से से एक गैस लीक हो रही है। दरअसल, ये वही गैस है जो ब्रह्मांड के बनने के समय नेबुला के लिए जरूरी थी। इसे हीलियम 3 गैस माना गया है, जो हीलियम गैस का दुर्लभ आइसोटोप है।



वैज्ञानिकों के अनुसार, ये धरती के अंदरूनी हिस्से (कोर) से लीक हो रही है। दरअसल, ये गैस बिग बैंग के तुरंत बाद बनी थी और इसके कारण सौर निहारिका (नेबुला) बना, जिसके बाद ही धरती की रचना हुई। यही कारण है कि वैज्ञानिक इस गैस के जरिए धरती के बनने की प्रक्रिया के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।

Know The Mystery Of How The Earth Was Formed Here In Hindi
कैसे हुआ था धरती का निर्माण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
धरती के कोर में मौजूद है हीलियम-3 गैस की प्रचुर मात्रा
अब वैज्ञानिक ये अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये गैस कितनी मात्रा में लीक हो रही है। इससे पहले ये गैस पृथ्वी के मध्य हिस्से (मेंटल) से निकलती थी। वहीं अब पृथ्वी के कोर से लीक हो रही हीलियम-3 की खोज से ये बात सामने आई है कि हीलियम-3 गैस की प्रचुर मात्रा धरती के कोर में मौजूद है। 
Know The Mystery Of How The Earth Was Formed Here In Hindi
कैसे हुआ था धरती का निर्माण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

रेडियो सक्रिय पदार्थ से बनी हीलियम
हालांकि, ये गैस पृथ्वी के किस सटीक हिस्से में मौजूद है और कितनी मात्रा में है, इस बात पर पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हीलियम-3 गैस कुछ प्राकृतिक प्रक्रियाओं से भी बनती है। जैसे रेडियोएक्टिव पदार्थ ट्रिटियम के अपघटन होने के बाद भी हीलियम 3 की उत्पत्ति होती है। लेकिन ये एक ऐसा तत्व है, जो नेबुला में ही सबसे पहले बना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know The Mystery Of How The Earth Was Formed Here In Hindi
कैसे हुआ था धरती का निर्माण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

एजीयू जियोकेमिस्ट्री जर्नल में इस खोज को प्रकाशित भी किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पृथ्वी के निर्माण प्रक्रिया के दौरान धातु का कोर बहुत बड़ी मात्रा में रह गया, जिसके चलते पृथ्वी के कोर में हीलियम 3 भी बची रह गई। मुख्य रूप से रेडियोसक्रिय पदार्थ यूरेनियम व थोरियम के अपघटित होने से बना है। साथ ही इस खोज के जरिए सौर नेबुला से पृथ्वी के बनने के बारे में भी पता चलता है।

विज्ञापन
Know The Mystery Of How The Earth Was Formed Here In Hindi
कैसे हुआ था धरती का निर्माण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

कैसे बना धरती का कोर?
नासा की मानें तो नेबुला गैस और धूल के तूफान से बना था, जिसमें मुख्य रूप से हाइड्रोजन व हीलियम मौजूद थे। नेबुला में मौजूद धूल और गैस काफी छितराया हुआ था, लेकिन गुरुत्वाकर्षण की वजह से ये सभी एक साथ चिपककर गुच्छों के रूप में विकसित हो गए और फिर ये फैलता गया। साथ ही साथ गुरुत्वाकर्षण भी मजबूत से मजबूत होता गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed