सब्सक्राइब करें

Airport: भारत के इस इकलौता एयरपोर्ट से मिलती है दुनिया के हर कोने के लिए फ्लाइट, नाम जानकर होगी हैरानी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Sat, 23 May 2026 12:24 PM IST
सार

Airport: भारत में हवाई यात्रा के तेजी से फैलते नेटवर्क के बीच एक ऐसा एयरपोर्ट भी है, जिसने अपनी खास उपलब्धि से खुद को सबसे अलग बना लिया है, एक ऐसा हवाई अड्डा, जहां से दुनिया के लगभग हर बड़े कोने तक पहुंचना आसान हो गया है।
 

विज्ञापन
India only airport with flights to almost every corner of the world interesting facts
भारत का सबसे खास एयरपोर्ट - फोटो : AI

Interesting Facts: भारत का आसमान अब सिर्फ उड़ानों से नहीं, बल्कि विकास की नई ऊंचाइयों से भी भरा हुआ है। कभी हवाई यात्रा कुछ चुनिंदा शहरों तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। छोटे-छोटे शहर भी अब एयर कनेक्टिविटी से जुड़ रहे हैं और देश का एविएशन सेक्टर तेजी से नई पहचान बना रहा है। सरकार की ‘उड़ान’ योजना और आधुनिक तकनीक के विस्तार ने हवाई यात्रा को आम लोगों के और करीब ला दिया है। यही वजह है कि भारत आज दुनिया के सबसे तेजी से उभरते विमानन बाजारों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है।



वर्तमान में देश में लगभग 164 से 165 एयरपोर्ट संचालित हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इनमें अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और क्षेत्रीय एयरपोर्ट शामिल हैं, जहां से हर साल करोड़ों यात्री सफर करते हैं। इस तेजी से फैलते नेटवर्क के बीच एक ऐसा एयरपोर्ट भी है, जिसने अपनी खास उपलब्धि से खुद को सबसे अलग बना लिया है, एक ऐसा हवाई अड्डा, जहां से दुनिया के लगभग हर बड़े कोने तक पहुंचना आसान हो गया है।
 

India only airport with flights to almost every corner of the world interesting facts
150 डेस्टिनेशन के लिए सीधी उड़ान - फोटो : Adobe Stock

150 डेस्टिनेशन के लिए सीधी उड़ान
यह खास एयरपोर्ट है दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे IGI Airport के नाम से जाना जाता है। यह न केवल देश का सबसे बड़ा, बल्कि सबसे व्यस्त एयरपोर्ट भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां से दुनिया भर के करीब 150 डेस्टिनेशन के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। हाल ही में बैंकॉक के डॉन मुआंग एयरपोर्ट के लिए नई फ्लाइट शुरू होने के बाद IGI एयरपोर्ट ने यह मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही यह भारत का पहला ऐसा एयरपोर्ट बन गया, जो सीधे तौर पर 150 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्थानों से जुड़ चुका है।
 

Trending Videos
India only airport with flights to almost every corner of the world interesting facts
दुनिया का नौवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट  - फोटो : Adobe Stock

दुनिया का नौवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट 
दिल्ली एयरपोर्ट की पहचान सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स की सूची में भी शामिल हो चुका है। यहां रोजाना हजारों उड़ानों का संचालन होता है और लाखों यात्री सफर करते हैं। इसे दुनिया का नौवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट भी माना जाता है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां अत्याधुनिक टर्मिनल, आरामदायक लाउंज, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, शॉपिंग जोन और शानदार फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
India only airport with flights to almost every corner of the world interesting facts
दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट - फोटो : Adobe Stock

दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट
इस एयरपोर्ट को लगातार कई वर्षों तक भारत और दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट चुना जा चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एयरपोर्ट सेवाओं का मूल्यांकन करने वाली संस्था स्काईट्रैक्स भी इसे कई बार सम्मानित कर चुकी है। यही नहीं, यह एयरपोर्ट विदेशी यात्रियों के लिए एक प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में भी काम करता है, जहां से यूरोप, एशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और मिडिल ईस्ट के लिए आसानी से कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिल जाती हैं।
 

विज्ञापन
India only airport with flights to almost every corner of the world interesting facts
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन मार्केट - फोटो : Adobe Stock

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन मार्केट
पिछले कुछ वर्षों में भारत का एविएशन सेक्टर जिस रफ्तार से आगे बढ़ा है, वह काबिल-ए-तारीफ है। नए एयरपोर्ट्स के निर्माण के साथ-साथ पुराने एयरपोर्ट्स को भी आधुनिक रूप दिया जा रहा है। अलग-अलग शहरों में नए टर्मिनल बनाए जा रहे हैं और यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में भारत को दुनिया के सबसे बड़े विमानन बाजारों में शामिल करना है। फिलहाल, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन मार्केट बन चुका है और यही कारण है कि अब छोटे शहरों को भी हवाई नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है।

Creature Without Brain: बिना दिमाग के भी जिंदा हैं ये समुद्री जीव, जानकर चौंक जाएंगे आप
Prohodna Cave: बुल्गारिया की इस गुफा में दिखती हैं ‘भगवान की आंखें’, देख हैरान रह जाते हैं लोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed