सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये हैं भारत के सबसे छोटे और बड़े नाम वाले रेलवे स्टेशन, जानिए इनके बारे में

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 24 Oct 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways facts what is the smallest and longest name of Indian railway station know about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

इंडियन रेलवे को भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है। भारत में सफर के लिए ज्यादातर लोग ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते भारतीय रेल नेटवर्क की गिनती दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। देश भर में रोजाना लाखों की संख्या में लोग इससे सफर करते हैं। यही नहीं अर्थव्यवस्था को गति देने में भी भारतीय रेलवे का अहम योगदान है। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएफसी कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, जिसपर केवल और केवल मालगाड़ियां ही चलेंगी। इसी सिलसिले में आज हम आपको बताने वाले हैं भारत के सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन के विषय में। आपने अब तक कई बड़े नाम वाले रेलवे स्टेशनों के बारे में सुना होगा, पर इसकी काफी कम संभावना है कि आपने भारत के सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन के बारे में सुना हो, आइए जानते हैं सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन केे विषय में -

Trending Videos
Indian Railways facts what is the smallest and longest name of Indian railway station know about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

भारत का सबसे छोटे नाम वाला रेलवे स्टेशन ओडिशा राज्य में स्थित है। इस स्टेशन का नाम केवल IB है। कहा जाता है कि यह भारत का एकमात्र रेलवे स्टेशन है, जिसका नाम सबसे छोटा है। यही एक बड़ी वजह है, जो इस रेलवे स्टेशन को इतना खास बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways facts what is the smallest and longest name of Indian railway station know about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

वहीं बात अगर भारत के सबसे बड़े नाम वाले रेलवे स्टेशन की करें, तो उसका नाम Venkatanarasimharajuvaripeta है। ये स्टेशन आंध्रप्रदेश में है। ये तमिलनाडु बॉर्डर के बिलकुल पास में स्थित है। इस स्टेशन की गिनती देश के सबसे बड़े नाम वाले स्टेशन के तौर पर होती है। अक्सर इन दोनों स्टेशनों (सबसे छोटा नाम वाला और सबसे बड़ा नाम वाला) की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब की जाती है। 

Indian Railways facts what is the smallest and longest name of Indian railway station know about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

वहीं भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन गोरखपुर में स्थित है। इस स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई करीब 1366 मीटर है। वहीं भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में है। इसका नाम पेनुमुरू रेलवे स्टेशन है। कहा जाता है कि इस स्टेशन पर कोई प्लेटफॉर्म ही नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed