सब्सक्राइब करें

अजब गजब: इस दुकान के बाद खत्म हो जाती है हिंदुस्तान की सीमा, जानिए इस जगह के बारे में

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Fri, 11 Feb 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
Indias border ends after this shop know about the this place
इस दुकान के बाद खत्म हो जाती है हिंदुस्तान की सीमा - फोटो : Twitter/@anandmahindra

भारत विविधताओं का देश है। आज भी देश में ऐसी कई जगहें हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आपको ऐसी-ऐसी जगहें देखने को मिलेंगी जो हैरान करती हैं। गोवा के बीच, शिमला की टॉय ट्रेन, राजस्थान के किले, ताजमहल, कश्मीर की वादियां, दक्षिण में मंदिरों की कलाकृतियां जैसी अनेकों ऐसी चीजें हैं जिन्हें देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी पर्यटकों का आना लगा रहता है। इसी कड़ी में आपको आज ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। इस जगह के बारे में खुद देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में भारत की सबसे अंतिम दुकान के बारे में जानकारी शेयर की है। वैसे तो देश में हर गांव-शहर की गली में छोटी-बड़ी दुकानें देखने को मिल जाएंगी, लेकिन भारत की अंतिम दुकान के बारे में जानना बेहद ही हैरान करने वाला है। आइए जानते हैं भारत की अंतिम दुकान के बारे में...

Trending Videos
Indias border ends after this shop know about the this place
इस दुकान के बाद खत्म हो जाती है हिंदुस्तान की सीमा - फोटो : पीटीआई

उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में भारत की अंतिम दुकान है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दुकान का नाम ही "हिंदुस्तान की अंतिम दुकान" है। चमोली जिले में एक गांव है माणा जो चीन की सीमा के बेहद ही करीब है। इसी गांव में ये दुकान है। इसके बाद भारत देश की सीमा समाप्त हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indias border ends after this shop know about the this place
इस दुकान के बाद खत्म हो जाती है हिंदुस्तान की सीमा - फोटो : istock

चंदेह सिंह बड़वाल ने माणा गांव में 25 साल पहले इस दुकान को खोली थी। इसके बाद जैसे-जैसे इस दुकान के बारे में लोग जानने लगे ये पूरे देश में प्रसिद्ध हो गई। उत्तराखंड में यदि कोई भी पर्यटक घूमने आता है वो इस दुकान को देखने जरूर आता है। ये दुकान अपनी चाय और मैगी के लिए जानी जाती है।

Indias border ends after this shop know about the this place
इस दुकान के बाद खत्म हो जाती है हिंदुस्तान की सीमा - फोटो : iStock

जी हां, इस दुकान में इलाके की बेस्ट चाय और स्वादिष्ट मैगी खाने को मिलती है। यहां आने वाले पर्यटक चाय और मैगी तो खाते ही हैं साथ ही सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए इस दुकान पर चाय पीने की अच्छा जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा," क्या यहां चाय पीना अमूल्य नहीं होगा? 

विज्ञापन
Indias border ends after this shop know about the this place
इस दुकान के बाद खत्म हो जाती है हिंदुस्तान की सीमा - फोटो : Pixabay

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव का अपना एक अलग धार्मिक महत्व भी है। पहले इस गांव का नाम मणिभद्रपुरम था। लोगों का ऐसा कहना है कि इस गांव का महाभारत से संबंध है। मान्यता है कि इस गांव से ही पांडवों ने स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया था। इसी जगह से स्वर्ग के लिए रास्ता जाता है। गांव की मुख्य सड़क पर भी बोर्ड के माध्यम से बताया गया है कि ये भारत की सीमा का आखिरी गांव है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed