Interesting Amazing Facts: दुनिया की रहस्यमयी और रोचक कहानियां हैं। इनके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। रहस्यमयी होने के साथ ही यह हैरान भी करती हैं। कई ऐसी चीजें भी हैं, जो बेहद रोचक और हैरान करने वाली हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे। दुनिया में शहद एक ऐसा पदार्थ है, जो कभी खराब नहीं होता है। यह हजारों साल तक सुरक्षित रहता है। वैज्ञानिकों को कई बार खोज के दौरान मिस्र की प्राचीन कब्रों में से हजारों साल पुराना शहद मिला है, जो अभी भी खराब नहीं हुआ है।
Interesting Facts: दुनिया के कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य, जिनके बारे में जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन
Interesting Amazing Facts: दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जो रहस्यमयी होने के साथ ही हैरान भी करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे।
पानी की बोतल
पानी की बोतल पर आपने कई बार लिखी एक्सपायरी डेट भी देखी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बोतल पर जो एक्सपायरी डेट लिखी होती है, वो पानी की नहीं बल्कि बोतल की होती है। पानी तो खराब ही नहीं होता है।
शुतुरमुर्ग
शुतुरमुर्ग एक ऐसा पक्षी है, जो उड़ नहीं सकता। यह पक्षियों की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों मे शामिल है। किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में मादा शुतुरमुर्ग सबसे बड़े अंडे देती है। बेहद कम लोगों को पता होगा कि शुतुरमुर्ग की आंखें उसके दिमाग से भी बड़ी होती हैं।
Ajab-Gajab: भारत का अनोखा गांव, जहां एक-दूसरे को नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर बुलाते हैं लोग, जानिए क्या है वजह
Optical Illusion: बड़े-बड़े जीनियस भी नहीं खोज पाएंगे फोटो में गिलहरी, हिम्मत है तो 9 सेकेंड में खोजकर दिखाएं
कुंग-फू कला
चीन को भले ही कुंग-फू कला में महारत हासिल है, लेकिन उसे यह कला सिखाने वाला एक भारतीय था। इनका नाम बोधिधर्म था, जिन्हें उन्हें बोधिधर्मन भी कहा जाता है। कहते हैं कि वह बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए चीन गए थे, जहां उन्होंने कई लोगों को अपना शिष्य बनाया और उन्हें प्राचीन युद्ध कला 'कलरी पट्टू' सिखाई। बाद में इसी 'कलरी पट्टू' को स्थानीय भाषा में कुछ बदलावों के साथ कुंग-फू नाम दिया गया।
Predictions 2025: कोरोना और ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी करने वाले शख्स ने दी 'तीसरे विश्व युद्ध' की चेतावनी, जानिए क्या होने वाला है
Viral News: शेर, तेंदुआ, जंगली हाथी और आठ साल का बच्चा, पांच दिन तक जंगल में मासूम की इस होशियारी ने बचाई जान
ब्लू व्हेल
दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों में से एक व्हेल को तो आपने देखा ही होगा। वैसे तो इनका वजन 1400 किलो के आसपास होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सैकड़ों टन वजनी ब्लू व्हेल के दिल का वजन करीब 181 किलो होता है।