सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Tallest Man: ये है इतिहास का सबसे लंबा इंसान, 22 साल की उम्र में हो गई थी मौत

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Wed, 26 Jan 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Interesting facts about Most tallest man history in the world know who was robert wadlow
दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति - फोटो : Twitter/@333too3

दुनिया में तरह-तरह के लोग रहते हैं। हर किसी की अपनी कोई न कोई विशेषता होती है। हर इंसान का कद, रंग, रूप, गुण एक दूसरे इंसान से अलग होता है। कुछ लोग अपने कार्य क्षेत्र में ऐसा काम कर जाते हैं जिससे उनका नाम विश्व इतिहास में लिखा जाता है। वहीं कुछ लोग अपनी शारीरिक विशेषता के कारण दुनिया में प्रसिद्ध हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने कद के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं। हैरानी की बात ये है कि आज तक इनके लंबाई का रिकॉर्ड कोई भी व्यक्ति तोड़ नहीं पाया। दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति का नाम रॉबर्ट वॉड्लो है। पिछले 81 साल से उनकी लंबाई का ये विश्व रिकॉर्ड आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है। रॉबर्ट का जन्म 1918 में हुआ और 1940 में उनकी मौत भी हो गई। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति के बारे में.........

Trending Videos
Interesting facts about Most tallest man history in the world know who was robert wadlow
दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति - फोटो : Twitter/@Herefortruth100

रॉबर्ट की लंबाई आठ फीट 11.1 इंच थी। इन्होंने अपने शरीर की लंबाई के कारण ही अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया। रॉबर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में रहते थे। वे अमेरिका के एल्टन शहर के रहने वाले थे। इसीलिए लोग उन्हें 'एल्टन जायंट' और "जायंट ऑफ इलीनोइस" के नाम से भी जानते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting facts about Most tallest man history in the world know who was robert wadlow
दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति - फोटो : Twitter/@damn_barbarian
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, जब रॉबर्ट 6 महीने के थे तब उनकी शरीर की लंबाई सामान्य बच्चों की तुलना में कहीं ज्यादा थी। एक वर्ष के होते-होते उनकी लंबाई 3 फीट 6 इंच हो चुकी थी। रॉबर्ट जब दो साल के हुए तब उनके शरीर की लंबाई 4 फीट 6 इंच से ज्यादा हो गई थी।
Interesting facts about Most tallest man history in the world know who was robert wadlow
दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति - फोटो : Twitter/@Tomdon0783

जब रॉबर्ट 18 साल के हुए तभी उन्होंने दुनिया के सबसे लंबे इंसान होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। उस समय वे 8 फीट 4 इंच लंबे थे। रॉबर्ट की लंबाई अब उनकी जीवनशैली के लिए मुश्किल हो चुकी थी। उन्हें पहनने के लिए अलग से कपड़े बनवाने पड़ते थे। उनके पैर सामान्य इंसानों के पैरों से ज्यादा लंबे थे, इसीलिए उन्हें अपने जूते भी आर्डर देकर बनवाने पड़ते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि रॉबर्ट 37 नंबर के जूते पहनते थे।

विज्ञापन
Interesting facts about Most tallest man history in the world know who was robert wadlow
दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति - फोटो : Twitter/@historydefined

अंत में रॉबर्ट की लंबाई ही उनकी मौत का कारण बनी। जब रॉबर्ट 22 साल के हुए तभी उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें एल्टन के ओकवुड कब्रिस्तान में दफनाया गया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, उन्हें जिस ताबूत में दफनाया गया था, उसकी लंबाई 10 फीट 9 इंच थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed