Israel-Iran War: इस्राइल और ईरान के बीच चल रही जंग हर रोज खतरनाक होती जा रही है। दोनों देशों के बीच शुरू हुए संघर्ष के आठवें दिन भी दोनों देशों का एक-दूसरे पर हमले जारी है। हर दिन हमलों का स्तर बढ़ता जा रहा है। इस युद्ध के बीच इस्राइली सेना यानी इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। आईडीएफ को दुनिया की सबसे अनुशासित और सख्त सेनाओं में से एक मानी जाता है। आज हम आपकी खबर में बताएंगे कि अपने फिट और सेहतमंद रखने के लिए आईडीएफ के सैनिक किस जानवर का मांस सबसे अधिक खाते हैं।
Israel-Iran War: किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते हैं इस्राइल के ताकतवर सैनिक, जानकर नहीं होगा यकीन
Israel-Iran War: आईडीएफ को दुनिया की सबसे अनुशासित और सख्त सेनाओं में से एक मानी जाता है। आज हम आपकी खबर में बताएंगे कि अपने फिट और सेहतमंद रखने के लिए आईडीएफ के सैनिक किस जानवर का मांस सबसे अधिक खाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईडीएफ में कई सैनिक शाकाहारी या वीगन भी हैं। उनके लिए खास शाकाहारी भोजन जैसे फलाफल, सबिच और इस्राइली सलाद दिए जाते हैं। सैनिकों को नाश्ते में ट्यूनीशियाई सैंडविच, शाकशुका, हम्मस, फलाफल, मूसली, एनर्जी बार और अनाज दिया जाता है।
मांसाहारी सैनिकों के लंच में ग्रिल्ड चिकन, शॉवर्मा और बीफ से बने हैमबर्गर जैसे प्रोटीनयुक्त भोजन दिए जाते हैं, तो वहीं शाकाहारी सैनिकों को टोफू श्नाइटल, टोफू शॉवर्मा, शाकाहारी हैमबर्गर, चावल, आलू, दही, फल और सब्जियां दी जाती हैं।
Baba Vanga: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया, सच हुई तो मचेगी भयानक तबाही
इस्राइल डिफेंस फोर्सेज के सभी सैनिकों को ड्यूटी के दौरान और कैंप में शराब पीने पर सख्त रोक है। नियम के तहत कोई छूट नहीं मिलती है।
Baba Vanga: 15 दिन बाद आने वाली है बड़ी तबाही! जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया
Mysterious Temple: इस मंदिर में चढ़ाया प्रसाद हो जाता है गायब, भूख से दुबले हो जाते हैं भगवान, क्या है रहस्य
इस्राइल की सैन्य ताकत
इस्राइल की कुल 1.7 लाख सक्रिय और 4 लाख रिजर्व सेना है। इस्राइल सैनिक विभिन्न युद्धों से जूझकर अनुभवी बन चुके हैं। मोसाद इस्राइल की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसी है। इससे दुश्मन थर-थर कांपता है। दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसियों में मोसाद का नाम शामिल है।