{"_id":"60b9c6e8b23abb2f782b35d0","slug":"italy-mafia-boss-serial-killer-giovanni-brusca-released-from-jail-did-100-murders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहानी एक सीरियल किलर की: दहशत फैलाने के लिए सैकड़ों लोगों का किया कत्ल, अब जेल से हुआ रिहा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कहानी एक सीरियल किलर की: दहशत फैलाने के लिए सैकड़ों लोगों का किया कत्ल, अब जेल से हुआ रिहा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 04 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जोवानी ब्रुस्का
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सीरियल किलर से जुड़ी आपने कई कहानियां सुनी होगी। ऐसे लोग एक-दो नहीं बल्कि कई लोगों की बेरहमी से हत्या कर देते हैं। आपको बता दें कि सीरियल किलर वो व्यक्ति कहलाता है, जो 3 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दे। ऐसे लोगों की मनोवैज्ञानिक दशा कुछ इस तरह हो जाती है कि उन्हें किसी की हत्या करने में मजा आने लगता है। इतना ही नहीं ऐसे लोग हर हत्या के बाद अपने कुछ निशान छोड़ देते हैं, ताकि लोगों में दहशत बना रहे। कुछ ऐसी ही कहानी है इटली में माफिया बॉस के नाम से मशहूर 'जोवानी ब्रुस्का' की। हाल ही में जोवानी ब्रुस्का जेल से रिहा हुआ है। इस कातिल ने ऐसे कई अपराध किए हैं, जिनके बारे में जानकर पूरी दुनिया हैरान है। सैकड़ों लोगों की हत्या करने वाले ब्रुस्का ने एक बच्चे को तेजाब में डुबोकर मार डाला था। जोवानी ब्रुस्का के द्वारा किए गए अपराधों के वजह से उसे ‘जनता का कातिल’ तक करार दिया गया है।
Trending Videos
2 of 5
पुलिस के गिरफ्त में जोवानी ब्रुस्का
- फोटो : सोशल मीडिया
जोवानी ब्रुस्का ने 100 लोगों की हत्या की बात खुद स्वीकार की थी। उसने शीर्ष अभियोजक जोवानी फैल्कन की भी हत्या की, जिन्होंने कई बड़े माफियाओं के खिलाफ मुकदमे लड़े थे। हद तो उस समय हो गई, जब ब्रुस्का ने एक 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर, उसे तेजाब से भरे टब में डुबोकर मार डाला। इस घटना से इटली के लोगों में आक्रोश बढ़ गया और उसकी गिरफ्तारी की मांग की गई। लेकिन सरकार चाहकर भी उस समय ब्रुस्का को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस के गिरफ्त में जोवानी ब्रुस्का
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1992 में जोवानी ब्रुस्का ने माफियाओं के खिलाफ जांच करने वाले अहम जांचकर्ता जोवानी फैल्कन की कार को बम से उड़ा दिया। हमले में जान गंवाने वाले अन्य लोगों में फैल्कन की पत्नी और तीन बॉडीगार्ड शामिल थे। कार बम धमाके की घटना के तीन महीने बाद ब्रुस्का ने फैल्कन के साथ काम करने वाले पाओलो बोरसेलीनो को भी मार दिया।
4 of 5
पुलिस के गिरफ्त में जोवानी ब्रुस्का
- फोटो : सोशल मीडिया
जोवानी ब्रुस्का की आपराधिक घटनाओं ने इटली को हिलाकर रख दिया था। साल 1996 में पुलिस-प्रशासन ने ऑपरेशन चलाकर इस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। ब्रुस्का ने अपनी सजा कम कराने के लिए पुलिस का मुखबिर बन गया और साल 1980 से 1990 के दौरान माफिया हमलों के लिए जिम्मेदार अन्य अपराधियों को पकड़वाने में मदद की।
विज्ञापन
5 of 5
जोवानी ब्रुस्का
- फोटो : सोशल मीडिया
जोवानी ब्रुस्का को कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई। सजा पूरी होने के बाद अब कोर्ट ने ब्रुस्का को रिहा कर दिया है। अब उसकी उम्र 64 साल हो चुकी है। उसकी रिहाई से उसके जुल्मों का शिकार हुए लोगों का गुस्सा भड़क उठा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।