Jokes in Hindi, Chutkule: हंसने से इंसान मानसिक तनाव जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए हर किसी को सुबह और शाम हंसना चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Cutkule in Hindi) लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.
Jokes: लड़के से बोली लड़की- मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख-दर्द बांट लूंगी, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
Jokes in Hindi, Chutkule: इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की- मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख-दर्द बांट लूंगी!
लड़का- पर मैं दुखी कहां हूं
लड़की- मैं शादी के बाद की बात कर रही हूं
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
Jokes in Hindi: साली- सिर में बहुत दर्द हो रहा है, जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
छात्र- मैडम, मे आई गो टू टॉयलेट?
टीचर- हिन्दी का पीरियड है, हिन्दी में पूछो।
छात्र- क्या मैं शौचालय चला जाऊं?
अब मैथ के पीरियड में छात्र- 1,2,3,4 सूसू आई बार-बार।
आज के मजेदार जोक्स: आपके मूड को तरोताजा कर देंगे ये धमाकेदार चुटकुले, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
मंटू ऑटो ड्राइवर से बोला- गुरुद्वारा जाओगे?
ड्रॉइवर- हां, बिल्कुल जाऊंगा।
मंटू ने जेब से पॉलिथीन निकाली और ड्राइवर को देते हुए बोला- वापस आना तो मेरे लिए लंगर लेते आना।